सगाई दूसरे के साथ होने पर प्रेमी ने प्रेमिका संग फांसी लगाकर दी जान

न्यूज़ वाणी

सगाई दूसरे के साथ होने पर प्रेमी ने प्रेमिका संग फांसी लगाकर दी जान

बहुआ। ललौली थानाक्षेत्र के मुत्तौर के मजरे नया डेरा गांव में प्रेमी युगल ने शनिवार शाम फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घरवालों ने लड़के की शादी तय कर दी थी। इसके चलते ही दोनों ने जान दी। दोनों के शव शनिवार शाम गांव किनारे एक खंडहर में एक ही फंदे से लटकते मिले।परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर सीओ जांच करने पहुंचे। पुलिस ने बताया कि दोनों रिश्ते में चाचा-भतीजी लगते थे।
गांव निवासी 20 वर्षीय युवक का रिश्ते में लगने वाली भतीजी 18 से करीब दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। उनके प्रेम प्रसंग की चर्चा पूरे गांव में फैल गई थी। दोनों परिवार रिश्ते से नाखुश थे। परिवारों में इसी वजह अनबन रहती थी।युवक गुजरात के सूरत में धागा फैक्टरी में काम करता था। वह पांच दिन पहले गांव लौटा था। उसकी शुक्रवार को सगाई हुई थी।
दोनों करीब शाम पांच बजे घर से निकले। युवती घर काफी देर तक नहीं पहुंची तो परिजनों ने तलाश चालू की। गांव किनारे एक खंडहरनुमा घर में दोनों के शव दुपट्टे के फंदे से धन्नी पर लटके हुए थे।
मृतक के चार भाई हैं। भाइयों में चौथे नंबर का था। मृतका की दो बहनें और एक छोटा भाई है। दतौली चौकी प्रभारी भगवान बक्श सिंह ने मौके पर पहुंचे।
सीओ अनिल कुमार ने बताया कि प्रेम प्रसंग के चलते दोनों ने आत्महत्या की है। फिलहाल परिजनों से कोई तहरीर नहीं मिली है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.