विशेष लोक अदालत में आरबीट्रेशन के छह वादों का निस्तारण – जिला जज ने दीप जलाकर किया शुभारंभ

फतेहपुर। जिला विधिक सेवा प्रधिकरण के अध्यक्ष/जनपद न्यायाधीश संतोष राय के दिशा निर्देशन में मध्यस्थता (आरबीट्रेशन) के निष्पादन वादों के निस्तारण के लिए रविवार को विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ जनपद न्यायाधीश ने माॅं सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर किया।
जनपद न्यायाधीश ने कहा कि विशेष लोक अदालत में मध्यस्थता (आरबीट्रेशन) के निष्पादन वादों का निस्तारण सुलह समझौता/संस्वीकृति के आधार पर निस्तारण किया जाता है। सभी न्यायिक अधिकारियों को नियमानुसार कार्य करते हुए ज्यादा से ज्यादा आरबीट्रेशन के वादों का निस्तारण के निर्देश दिए। विशेष लोक अदालत में जनपद न्यायाधीश संतोष राय ने कुल दो वादों का निस्तारण किया। चतुर्थ अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजेंद्र सिंह ने कुल दो वादों का निस्तारण किया। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (ईसी एक्ट) विनोद कुमार चैरसिया ने एक वाद का निस्तारण किया। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश विनय तिवारी ने भी एक वाद का निस्तारण किया। इस तरह कुल छह वादों का निस्तारण किया गया। जनपद न्यायाधीश ने सभी न्यायिक अधिकारियों व कर्मचारीगण, अधिवक्ताओं, जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष, समस्त पदाधिकारियों एवं मीडिया कर्मियों को विशेष लोक अदालत को सफल बनाने एवं सहयोग करने हेतु अभार व्यक्त किया। इस मौके पर न्यायिक अधिकारियों में राजेन्द्र सिंह, पृथ्वी पाल यादव, अखिलेश कुमार पांडेय, मो. अहमद खाॅन, विनोद कुमार चैरसिया, रविकान्त द्वितीय, जुनैद मुजफ्फर, विनय तिवारी, अनुभव द्विवेदी, नित्या पाण्डेय, अपर्णा त्रिपाठी, अनुराधा शुक्ला, धीरेन्द्र प्रताप उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.