नमामि गंगे परियोजना के अन्तर्गत विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर साइकिल रैली का अयोजन किया गया

न्यूज़ वाणी

नमामि गंगे परियोजना के अन्तर्गत विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर साइकिल रैली का अयोजन किया गया

फतेहपुर नेहरू युवा केन्द्र-फतेहपुर (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रलाय, भारत सरकार) नमामि गंगे परियोजना के अन्तर्गत विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर साइकिल रैली का अयोजन किया गया। यह रैली विद्यार्थी चौराहा से शुरू होकर विभिन्न चौराहों से होते हुए 5 किलो मीटर तक निकली गई लोगो को स्वस्थ और पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक किया। हमने लोगो को इस साइकिल दिवस पर संदेश दिया कि साइकिल चलाने से शरीर तंदुरूस्त रहता है और बीमारियों से बचा जा सकता है। प्रकृति में योगदान देने और इसे हमारे और हमारी आने वाली पीढ़ी के लिए प्रदूषण मुक्त वातावरण स्वच्छ, हरा-भरा पर्यावरण और स्वस्थ शरीर बनाने के अविश्वसनीय प्रयास के साथ लोगो को इस रैली में जोड़ा गया। जिसमें लेखा एवम् कार्यक्रम सहायक सुशील कुमार बाजपाई, जिला परियोजना अधिकारी ज्ञान प्रकाश तिवारी राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवक दिलीप पाल, श्वेता साहू, शैलेंद्र सिंह,अखेन्द्र प्रताप, परवेज, रामू मिश्रा,और युवा मंडल सदस्य राम प्रकाश, ननकी, प्रिया, पिंकी, अनामिका, प्रियंका आदि लोगों ने बड़े उत्साह के साथ सहयोग किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.