विश्व पर्यावरण दिवस पर गंगा में चलाया सफाई अभियान – प्रकृति का संरक्षण करना पूजन करने के समान

फतेहपुर। विश्व पर्यावरण दिवस पर अमर क्रांति फाउंडेशन की ओर से गंगा सफाई कार्य किया गया। साथ ही संस्था ने संचालित बस्ती की निःशुल्क पाठशाला के विद्यार्थियों से सभी को संदेश दिलवाया कि पर्यावरण संरक्षण कितना आवश्यक है क्योंकि प्रकृति का संरक्षण करना मतलब उसका पूजन करने के समान होता है। देश में पर्वत, नदी, वायु, आग, ग्रह नक्षत्र, पेड़ पौधे यह सभी कहीं न कहीं मानव के साथ जुड़े हुए हैं।
कार्यक्रम की आयोजक सौम्या पटेल ने कहा कि स्वस्थ जीवन और ग्रह पृथ्वी पर जीवन के अस्तित्व में पर्यावरण एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। दुर्भाग्यपूर्ण है कि हम अपनी नदियों को माँ कह कर भी उनको गंदा करके आ जाते हैं जबकि विदेशों में मां नही समझते तब भी साफ रखते हैं। हमने अपने तीर्थ स्थलों तक को पर्यटन का केंद्र बनाते हुए उसे गंदा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। पृथ्वी विभिन्न जीवित प्रजातियों का घर है और हम सभी भोजन, हवा, पानी और अन्य जरूरतों के लिए पर्यावरण पर निर्भर हैं। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति के लिए अपने पर्यावरण को बचाना और उसकी रक्षा करना महत्वपूर्ण है। इस मौके पर डॉक्टर अंगद सिंह चंदेल, संस्था के वालिंटियर तुषार सिंह, अमन कुमार, विपिन के अलावा छात्र अनूप, प्रतीक, निखिल, ललित, प्रियांशी, राबिया, लता, सुमित कपिल आदि लोग रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.