70 साल की उम्र में डॉक्टर को दिल्लगी पड़ी भारी, NRI लड़की से करना चाहता था शादी….पढ़िये पूरी कहानी

 

लखनऊ के अलीगंज इलाके में रहने वाले कॉर्डियोलॉजिस्ट को 70 साल की उम्र में दिल्लगी भारी पड़ी। शादी के विज्ञापन के जरिए वो एक लड़की के झांसे में फंस गए। नजदीकियां बढ़ीं तो लड़की ने अपने साथियों की मदद से डॉक्टर को 1.80 करोड़ रुपए देने के लिए मजबूर कर दिया।

लड़की ने कहा था कि साउथ अफ्रीका से सात लाख यूएस डॉलर का सोना लाना है। अब लखनऊ की साइबर क्राइम टीम इस मामले की जांच कर रही है। FRI भी दर्ज हो चुकी है।

डॉक्टर की पत्नी की 3 साल पहले हो चुकी है मौत
डॉक्टर की पत्नी का 2019 में देहांत हो चुका है। वो मुरादाबाद के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक हैं। उन्होंने बताया कि पत्नी की मौत के बाद खुद को अकेला महसूस कर रहे थे। अकेलापन दूर करने के लिए शादी करने का फैसला लिया। इसके लिए एक अंग्रेजी अखबार में शादी के लिए विज्ञापन दिया। जिसके बाद कई रिश्ते आए। इन्हीं रिश्तों में कृषा शर्मा का नाम भी शामिल था। फोन पर उसने कहा कि वो तलाकशुदा है।

शिपिंग कंपनी की नौकरी छोड़कर आना चाहती थी इंडिया
डॉक्टर के मुताबिक कृषा ने सबसे पहले वॉट्सऐप पर 2 मार्च से मैसेज करने शुरू किए। खुद को उसने 40 साल का बताया। कहा कि वो मरीन इंजीनियर है। तलाक के बाद यूएस के फ्लोरिडा के मियामी सिटी में रह रही है। आजकल अमेरिकन शिपिंग कंपनी में काम करती है। वो गुजराती ब्राह्मण है। उसके पिता नहीं हैं।

उन्होंने बताया कि कृषा कहती थी कि शादी के लिए नौकरी छोड़कर भारत में अपना कारोबार शुरू करना चाहती है। उसने बताया कि वह सोने में रुपए इन्वेस्ट किए थे। जिसे अब बेचकर व्यापार करना चाहती है।

अलग-अलग बैंक खातों में रुपए ट्रांसफर हुए
डॉक्टर झांसे में आ गए। कृषा की हर बात को मानने लगे। उसने कहा कि 7 लाख यूएस डॉलर का सोना दक्षिण अफ्रीका से खरीदा है। जिसे दक्षिण अफ्रीका के रायल सिक्योरिटी कोरियर कंपनी से भेज रही है। जिसके बाद रायल सिक्योरिटी कंपनी से डॉक्टर के वॉट्सऐप पर चैट शुरू हुई।

उन लोगों ने परमिशन फीस, कस्टम ड्यूटी, FTCL का लाइसेंस, फारेन नेशनल को ट्रेडिंग लाइसेंस आदि भुगतान के नाम पर कई खातों में करीब 1.80 करोड़ रुपए भेजे। फिर अचानक सभी का मोबाइल बंद हो गया। ठगी का एहसास होने पर पुलिस को सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक साइबर क्राइम थाना मो. मुस्लिम खान के मुताबिक पीड़ित डॉक्टर की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर संदिग्ध लोगों की तलाश की जा रही है। जिन बैंक अकाउंट में रुपए ट्रांसफर हुए, उनकी पड़ताल की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.