सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त भारत की दिलाई शपथ – बाजार या घर में प्लास्टिक का इस्तेमाल न करने का दें संदेश

फतेहपुर। नगर पालिका परिषद के कार्यालय में सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत महाशपथ दिलाई गई। जिला योजना समिति के सदस्य हाजी रजा ने सभी गणमान्य नागरिकों व कार्यालय के अधिकारी व कर्मचारियों को शपथ दिलाई।
अधिशाषी अधिकारी मीरा सिंह ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार प्लास्टिक का इस्तेमाल बंद कर दिया गया है। सभी लोगों से अपील करेंगे कि आप लोग स्वयं व बाजार में या घर पर यह संदेश दें कि प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं करना है। कैरी बैग लेकर घर से निकलना है। इस मौके पर सभासद विनय तिवारी, शादाब अहमद, वकील अहमद, मुन्नी लाला, एनुल आब्दीन उर्फ हुमायूं, अरुण यादव, रामू राम सिंह पटेल, इरशाद अहमद, अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय महासचिव विनोद कुमार गुप्त, जिलाध्यक्ष अरुण जायसवाल, मनीष, विनय, मनोज सोनी, व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा, इलेक्ट्रॉनिक संघ के नगर अध्यक्ष अंजुम, अनिल वर्मा, श्रवण कुमार, मनोज साहू, मनोज मिश्रा के अलावा नगर पालिका के कर्मचारी जुबैर अहमद, जगदीश प्रसाद, अमित जायसवाल, सफाई एवं खाद निरीक्षक राकेश कुमार गौड़, मो. हबीब, निशांत सिंह, कृष्ण कुमार सिंह, राजीव पांडेय, इरफान अली, मो. जाहिद, सलीम अनवर, मो. आकिब, दिलशाद अली, सौरभ तिवारी, सईद खान, रूपरानी, आसिफ, अनुराग सिंह उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.