दीर्घायु की कामना कर अखिलेश का मनाया 49 वां जन्मदिन – सपा कार्यालय में केक काट एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया – किसान, नौजवान, व्यापारी व मजदूर वर्ग की लड़ाई लड़ेंगे सपाई

फतेहपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 49 वां जन्मदिन समाजवादी पार्टी कार्यालय में शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया। सपाईयों ने भारी-भरकम केक काटकर एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया तत्पश्चात निर्णय लिया गया कि प्रदेश के नौजवान, किसान, व्यापारी व मजदूर वर्ग के लोगों की लड़ाई समाजवादी कार्यकर्ता एकजुट होकर लड़ने का काम करेंगे।
सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के जन्मदिन पर शादीपुर स्थित पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष विपिन सिंह यादव की अगुवाई में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में सपाई कार्यालय में एकत्र हुए। सभी ने सपा सुप्रीमो के जन्मदिन पर तुम जियो हजारो साल, साल के दिन हो पचास हजार के नारे के बीच भारी-भरकम केक काटा। तत्पश्चात केक का वितरण सभी के बीच किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष श्री यादव ने कहा कि आज सपा सुप्रीमो का जन्मदिन है। पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए मुखिया दिन-रात एक कर रहे हैं। उन्होने सभी का आहवान किया कि सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता एकजुट हो जाएं और आगामी निकाय चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों को जिताने के लिए जी-जान से मेहनत करें। उन्होने कहा कि प्रदेश के किसान, नौजवान, व्यापारी, मजदूर व छोटे मंझोले कामगार लोगों के हक व अधिकारों की लड़ाई समाजवादी साथी एकजुट होकर लड़ने का काम करेंगे। श्री यादव ने कहा कि आज केंद्र की मोदी व प्रदेश की योगी सरकार गलत फैसले लेकर देश व प्रदेश को बर्बादी की ओर ढकेलने का काम कर रहे हैं। सरकारों की गलत नीतियों के खिलाफ सपाई आंदोलन के जरिए मांग करने का काम करेंगे। संचालन जिला महासचिव देवीगुलाम कुशवाहा ने किया। इस मौके पर पूर्व विधायक मदन गोपाल वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष रामेश्वर दयाल दयालू, दलजीत निषाद, मो. साबिर एडवोकेट, चौधरी मंजर यार, राजू कुर्मी, मो. आजम खान, अमित मौर्या, राजू साहू, रवींद्र यादव, जंग बहादुर सिंह मखलू, फूल सिंह मौर्य, नफीस सिद्दीकी, संगीता राज पासी, रेशमा सिद्दीकी, तरन्नुम परवीन, सुहैल अहमद हेमू, बृजेंद्र सिंह यादव, देवेंद्र सिंह लोधी, कलीम शेख, अंशू यादव, सलमान सिद्दीकी, सुरिज पाल रावत, सियाराम यादव, अनिरूद्ध यादव, मतीन अहमद, फरमानुल हक, रहीम राईन कादरी, अशोक यादव सहित तमाम सपाई मौजूद रहे।
इनसेट-
सपा मुखिया के जन्मदिन पर बांटी मिठाई
फतेहपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के 49 वें जन्मदिन पर सपा अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एहसान खान ने मिठाई बांटी और क्षेत्रीय लोगों को सपा की नीतियों से अवगत कराया। उन्होने आगामी निकाय चुनाव में पार्टी का साथ देकर मजबूती प्रदान करने की अपील की। श्री खान ने बताया कि ये कार्यक्रम सपा जिलाध्यक्ष विपिन सिंह यादव के दिशा निर्देश में सम्पन्न किया गया। इस मौके पर अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष चौधरी मंज़र यार, विवेक उमराव, केतकी यादव, साबिर अली, अशोक सिंह, ज़िया उद्दीन राजू समेत पार्टी के कई अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.