नवमनोनीत बसपा जिलाध्यक्ष का फूल-मालाओं से स्वागत – पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएंगे: संदीप

फतेहपुर। बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष रहे नीरज पासी को आला कमान ने हटाते हुए संदीप जडेजा को कमान सौंप दी है। पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट स्थित अंबेडकर प्रतिमा के समक्ष नवमनोनीत जिलाध्यक्ष का फूल-मालाओं से स्वागत करते हुए बधाई दी। तत्पश्चात जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी।
बताते चलें कि अभी कुछ दिनों पूर्व ही बहुजन समाज पार्टी ने नीरज पासी को जिलाध्यक्ष बनाया था। जिनका एक माह का कार्यकाल भी नहीं बीता था कि एक बार फिर जिलाध्यक्ष के पद पर बदलाव कर दिया गया। अब संदीप जडेजा को कमान सौंप दी गई है। जैसे ही यह जानकारी पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को हुई तो उनके बीच खुशी का ठिकाना नहीं रहा। शुक्रवार को अंबेडकर प्रतिमा के समक्ष बसपा जिलाध्यक्ष का स्वागत समारोह आयोजित हुआ। पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने नवमनोनीत जिलाध्यक्ष को फूल-मालाओं से लाद दिया। तत्पश्चात श्री जडेजा ने कहा कि बसपा संस्थापक स्व. कांशीराम व बसपा सुप्रीमो बहन मायावती के विचारों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। पार्टी को जिले में मजबूती प्रदान करने के लिए अभियान चलाया जाएगा। इस मौके पर वीर प्रताप लोधी, गुरू प्रसाद एडवोकेट, राजेश अंबेडकर, बाबू शंकर विश्वकर्मा, रामबाबू मौर्य, चंद्रभान यादव, मो. आसिफ एडवोकेट, गाजी अब्दुल रहमान गनी, शोएब अहमद अरबी, पवन अंबेडकर, वकील अहमद, बरातीलाल निषाद, अभिषेक प्रताप, मुकेश कुमार भी मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.