बहन ने भाई से की शादी, सांप जैसा पैदा हुआ बच्चा, पढ़िये पूरी कहानी

 

उज्बेकिस्तान से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक भाई और बहन ने आपस में शादी कर ली। जो बच्चा पैदा हुआ वह बेहद अजीबो-गरीब था। उसके शरीर में सांप जैसी धारियां और मछली की त्वचा वाले धब्बे थे। बच्चा कुछ देर बाद मर गया।

बताया जा रहा है कि महिला को पहले से एक बच्चा था, जो अब भी जिंदा और स्वस्थ हैं, मगर यह बच्चा उसके भाई से नहीं बल्कि, पहले पति से पैदा हुआ था। बाद में पहला पति छोड़ गया, तो उसने भाई से शादी रचा ली। मगर इस बार जो बच्चा हुआ, वह तमाम विकारों के साथ पैदा हुआ था।

बच्चे के शरीर पर सांप जैसी धारियों के निशान
ब्रिटिश वेबसाइट ‘मिरर’ की रिपोर्ट के अनुसार, उज्बेकिस्तान के डस्टिक प्रांत में एक भाई और बहन ने आपस में शादी कर ली। बाद में लड़की ने अस्पताल में बेटे को जन्म दिया। यह बच्चा ऐसा अजीबो-गरीब था कि ऑपरेशन थिएटर में जिसने भी उसे देखा, पहली बार में डर गया। उसे छूने में भी अस्पताल के कर्मचारी डर रहे थे। इस बच्चे को बहुत सी बीमारियां थीं। उसके शरीर पर सांप जैसी धारियों के निशान थे। इसके अलावा, उनकी त्वचा खुरदरी थी और मछली की त्वचा पर जैसे धब्बे होते हैं, वैसे बने हुए थे।

बच्चे की त्वचा पर अजीबो-गरीब निशान
डॉक्टरों के अनुसार, बच्चे को इश्थ्योसिस कॉग्नेशिया नाम की बीमारी थी, जो दुर्लभ है। इसमें त्वचा खुरदरी हो जाती है और शरीर पर अजीब से धब्बे बन जाते हैं, जो चकत्तों की वजह से होते हैं। यह चकत्ते लगातार निकलते रहते हैं। कई और शारीरिक परेशानियों की वजह से बच्चा ज्यादा समय तक जिंदा नहीं रह पाता।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.