बिंदकी के बाद फतेहपुर नगर इकाई का होगा चुनाव – व्यापारियों की समस्याओं का किया निराकरण

फतेहपुर। जिला उद्योग व्यापार मंडल की मासिक बैठक शहर के हरिहरगंज स्थित एक होटल में आयोजित हुई। जिसमें व्यापारियों की समस्याओं पर चर्चा करते हुए निराकरण कराने का काम किया। तत्पश्चात बताया गया कि बिंदकी नगर इकाई का चुनाव सम्पन्न होने के बाद जल्द ही फतेहपुर नगर इकाई के चुनाव का कार्यक्रम घोषित किया जाएगा।
बैठक में फ्रंटल संगठन वितरक संघ व बस एसोसिएशन के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष रवि प्रकाश दुबे ने शिरकत की। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष फरहत अली सिद्दीकी ने की। उपस्थित व्यापारियों ने प्रदेश अध्यक्ष के समक्ष कई समस्याएं रखीं। जिस पर प्रदेश अध्यक्ष ने निराकरण कराने का प्रयास किया। बैठक को संबोधित करते हुए श्री दुबे ने कहा कि बिंदकी नगर इकाई का चुनाव आगामी 27 अगस्त को कराया जाएगा। जिसके बाद फतेहपुर नगर इकाई का चुनाव कराने के लिए कार्यक्रम की रूपरेखा तय की जाएगी। उन्होने कहा कि जिस व्यापारी को कोई समस्या आए तो वह संगठन के जिम्मेदारों को अवगत कराने का काम करें। व्यापारियों की सभी समस्याओं का निराकरण कराने का प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर जिला महामंत्री धीरेंद्र प्रताप सिंह, नगर अध्यक्ष संजय मोदनवाल, आशुतोष रस्तोगी, प्रकाश सिंह, बद्री विशाल गुप्ता, राम बाबू गुप्ता, मो. अकरम, मुन्ना सिंह, संतोष मिश्रा, मनोज तिवारी, इकबाल हुसैन, सुरेंद्र तिवारी, राजकुमार मिश्रा, शांतनु, विवेक श्रीवास्तव, राजकमल मौर्या, अरविंद गुप्ता, तुषार दुबे, अतुल कुमार त्रिवेदी, राहुल गुप्ता, पवन कुमार, कपिल गुप्ता, अखिलेश अग्रहरि, जितंेद्र तिवारी, विनोद कुमार भी मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.