सफाई कर्मचारी संघ के खजुहा ब्लाक अध्यक्ष बने मनोज – निकटतम प्रतिद्वंदी को 43 वोटों से हराया – शेष पदों पर निर्विरोध हुआ निर्वाचन

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ की खजुहा इकाई का चुनाव सम्पन्न हुआ। जिसमें अध्यक्ष पद पर दो प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया जबकि शेष पदों पर एक-एक पर्चा भरे जाने से निर्विरोध निर्वाचन हो गया। खजुहा इकाई के मनोज ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को 43 वोटों से हरा दिया।
खजुहा ब्लाक अध्यक्ष पद पर मनोज व श्याम रूप ने पर्चा दाखिल किया था। जिससे इस पद पर निर्वाचन की प्रक्रिया सम्पन्न कराई गई। सभी सदस्यों ने अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मनोज कुमार को को 66 मत मिले जबकि श्याम रूप को 23 मत प्राप्त हुए। इस तरह मनोज कुमार ने निकटतम प्रतिद्वंदी को 43 मतों से हरा दिया। वहीं ब्लॉक उपाध्यक्ष पद पर संतोष कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मौजी लाल, ब्लॉक मंत्री अरविंद कुमार, ब्लॉक कोषाध्यक्ष लल्लन कुमार, मीडिया प्रभारी सुनील कुमार, संगठन मंत्री राम किशोर, ब्लॉक एडिटर श्रीचंद, सक्रिय सदस्य रामकिशोर व राजू व कार्यवाहक अध्यक्ष श्याम रूप को नियुक्त किया गया। महिला प्रकोष्ठ का भी गठन हुआ जिसमें लक्ष्मी देवी ब्लॉक अध्यक्ष, आकांक्षा ब्लॉक मंत्री, निर्मला संगठन मंत्री, कृष्णा देवी उपाध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया गया। चुनाव अधिकारी के रूप में जिलाध्यक्ष बाबूलाल पाल व जिला महामंत्री प्रवेश कुमार मौजूद रहे। निर्वाचित सभी पदाधिकारियों को विकास खंड खजुहा के सहायक विकास अधिकारी पंचायत अरविंद कुमार पटेल ने प्रमाण पत्र देकर व माला पहनाकर पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर विकास खंड के सभी पदाधिकारी व कर्मचारी खजुहा के मीटिंग हाल मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.