सामाजिक सद्भाव निर्माण अभियान चलाने का संकल्प लिया

न्यूज़ वाणी

सामाजिक सद्भाव निर्माण अभियान चलाने का संकल्प लिया

ब्यूरो संजीव शर्मा

इटावा। जागरूक नागरिक संगठन इटावा (उत्तर प्रदेश) के कार्यसमिति की बैठक पक्का तालाब स्थित मां वैष्णवी उत्सव गार्डन में संपन्न हुई।
जिसमें सामाजिक सद्भाव निर्माण अभियान चलाने का संकल्प लेकर सविका धर्मलाल को इसका संयोजक बनाया गया।
जागरूक नागरिक संगठन के सभापति श्री राजेंद्र शर्मा की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में उपस्थित सभी प्रबुद्ध एवं जागरूक लोगों ने समाज की ज्वलंत समस्याओं पर खुलकर अपने विचार रखे और उनके निराकरण व समाधान हेतु सुझाव रखे। इसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि देश को मजबूत बनाए रखने के लिए सामाजिक सद्भाव को कायम रखना बहुत जरूरी है अतः “सामाजिक सद्भाव निर्माण अभियान” को प्राथमिकता देकर सभी लोग इस कार्य को आगे बढ़ाने में सहयोग करेंगे। इस कार्य के लिए सर्व सम्मति से संगठन के महासचिव सविका धर्मलाल को अभियान का संयोजक बनाया गया। उन्होंने कहा कि भारतीय लोकतंत्र की ताकत और खूबसूरती यही रही है कि यहां भिन्न भिन्न विचारधारा , सोच और संस्कृति वाले समाज के बीच परस्पर सद्भाव ने ही हमारी हस्ती को अक्षुण्ण रखा है। आज जिस तरह से समाज में बिखराव का वातावरण बनता जा रहा है, उसे संवारने और सजाने केलिए जरूरी है कि हम जागरूक लोग समाज में सद्भाव के निर्माण का बीड़ा उठाएं। इस पर सभी ने एक स्वर से सहयोग एवं साथ देने का वादा किया। बैठक में संगठन के कोषाध्यक्ष बालाभ्यासी शाक्य, महेंद्र कुमार पांडेय, अरुण कुमार दुबे, प्रमोद शंखवार, दिलीप मिश्रा, भैरो सिंह भदौरिया, राम चंद्र वर्मा, हाकिम सिंह बघेल, राजपाल यादव, आशाराम तिवारी एडवोकेट, जगमोहन शुक्ला, नवाब सिंह कुशवाहा, श्रीमती शोभा दुबे, हंसमुखी शंखवार एडवोकेट, सुधीर मिश्र, रघुबीर यादव ने विचार रखे।
सचिव हरिशंकर पटेल ने सभी का स्वागत किया और आभार जताया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.