बीच सड़क में पति ने पत्नी और उसके प्रेमी को चाकू से गोद कर हत्या

 

मध्य प्रदेश में एक महिला और उसके प्रेमी की हत्या से सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि हत्या से पहले तीन दिन तक महिला की रेकी की गई थी। इसके बाद इस डबल मर्डर को अंजाम दिया गया है। हत्या के वक्त महिला की बेटी उसकी गोद में ही थी। हत्या के वक्त बच्ची गोद से छटक कर सड़क पर गिर गई और चिखती रही।

इस हत्याकांड को अंजाम देने का आरोप महिला के पति पर लगा है। बताया जा रहा है कि कैलाश नगर के सेमा इलाके में सोमवार की रात इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया गया है। मृतक महिला के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक वो विदिशा जिले की रहने वाली थीं।

महिला अपने पति से अलग भोपाल में रहती थीं और उनके साथ उनकी 5 साल की बच्ची भी रहती थी। महिला यहां अपने लिव-इन पार्टनर के साथ थीं। किसी तरह महिला के पति को अपनी पत्नी के भोपाल में होने की सूचना मिली। बताया जा रहा है कि महिला का पति इसके बाद भोपाल पहुंच गया। उसने तीन दिनों तक अपनी पत्नी की रेकी की और फिर मौका पाकर उसने पत्नी और उसके प्रेमी पर चाकू से कई वार किये।

घटना के वक्त महिला की बच्ची भी गोद में थी। लेकिन हमले के वक्त वो गोद से छूट कर सड़क पर गिर गई। महिला पर चाकू से कई वार किये गये। इस दौरान 5 साल की मासूम बच्ची सड़क पर चीखती रही। राहगीरों ने हमलावर को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।
Leave A Reply

Your email address will not be published.