भाजपा को भारी नुकसान, रीवा में कांग्रेस के अजय मिश्रा की जीत तय

 

मध्यप्रदेश की 16 में से पांच नगर निगमों के नतीजे आज आ जाएंगे। इससे पहले 17 जुलाई को 11 नगर निगमों के नतीजे आए थे। उसमें सात में भाजपा, तीन में कांग्रेस और एक में आम आदमी पार्टी के महापौर चुनाव जीते थे।

रीवा में अजय मिश्रा की जीत तय
देवास में भाजपा को अच्छी बढ़त
देवास में भाजपा की गीता अग्रवाल को 15,527 वोट मिले हैं, जबकि कांग्रेस की विनोदनी व्यास को 6,808 वोट। इस तरह भाजपा ने आठ हजार से अधिक मतों की बढ़त बना ली है।
दो में भाजपा, दो में कांग्रेस आगे
मध्य प्रदेश के दूसरे चरण के नगर निगम चुनावों में मुरैना और रीवा में कांग्रेस आगे है। वहीं, भाजपा की बढ़त सिर्फ देवास और रतलाम में रह गई है। कटनी में भाजपा की बागी प्रत्याशी ने बढ़त बना रखी है।मुरैना में कांग्रेस की शारदा सोलंकी को 8,000 वोट, रीवा में कांग्रेस के अजय मिश्रा को 7,000 वोट, देवास में भाजपा की गीता अग्रवाल को 550 वोट, रतलाम में प्रहलाद पटेल को 1500 वोट और कटनी में निर्दलीय प्रत्याशी प्रीति सूरी को 1,200 वोट की बढ़त है।

रीवा में अजय मिश्रा निर्णायक बढ़त के करीब
तीसरे राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी अजय मिश्र बाबा करीब 7000 वोटों से आगे चल रहे हैं। यहां सिर्फ दो राउंड की काउंटिंग शेष रह गई है।
मुरैना में कांग्रेस को 3,475 वोट की बढ़त
मुरैना में एक राउंड के बाद भाजपा प्रत्याशी मीना मुकेश जाटव को 7131 वोट मिले हैं। वहीं, कांग्रेस की शारदा सोलंकी को 10,606 वोट मिले हैं। बसपा ने 2,527 वोट हासिल किए हैं। कांग्रेस प्रत्याशी 3,475 वोट से आगे निकल गई हैं।
रीवा में अजय मिश्रा 6000 वोट से आगे
रीवा में दूसरे चरण की मतगणना के बाद भाजपा के प्रबोध व्यास  पिछड़ गए हैं। कांग्रेस के अजय मिश्रा बाबा करीब 6000 वोटों से आगे चल रहे हैं।
कटनी में कांग्रेस के पार्षदों को सफलता
कटनी के 45 वार्डो में से पांच में भाजपा और सात में कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। तीन पार्षद निर्दलीय भी जीते हैं।
मुरैना मे शारदा सोलंकी को बढ़त
मुरैना में कांग्रेस की महापौर प्रत्याशी शारदा राजेंद्र सोलंकी 1500 वोट से आगे निकल गई हैं। यहां भाजपा ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मीना मुकेश जाटव को टिकट दिया था।
रीवा में कांग्रेस को शुरुआती बढ़त
रीवा में कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी अजय मिश्रा को शुरुआती बढ़त मिल गई है। डाक मतपत्रों की गणना में कांग्रेस आगे निकल गई है।
रीवा में भाजपा की विजयी शुरुआत
रीवा नगर निगम के वार्ड क्रमांक 20 में भाजपा को सफलता मिली है। भाजपा के दीनानाथ वर्मा ने 180 वोटों से जीत दर्ज की है।
कटनी में बड़ा उलटफेर
कटनी नगर निगम चुनाव में भाजपा की बागी प्रत्याशी प्रीति सूरी अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी से 2,000 वोटों की बढ़त ले चुकी हैं। यह एक बड़े उलटफेर के संकेत दे रहा है।
रतलाम में भाजपा, मुरैना में कांग्रेस आगे
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार रतलाम में भाजपा और मुरैना में कांग्रेस आगे निकल गई है। महापौर पद के प्रत्याशियों के साथ ही पार्षद पदों के चुनावों में भी पार्टी ने बढ़त हासिल की है। मुरैना में एक बड़ा उलटफेर हो सकता है।
देवास में कांग्रेस को बढ़त
देवास नगर निगम की मतगणना की शुरुआती गिनती में 48 पार्षद में से नौ वार्ड में भाजपा आगे निकल गई है। 14 स्थानों पर कांग्रेस को बढ़त है। तीन निर्दलीय भी अपने-अपने वार्ड में आगे चल रहे हैं।
रीवा में स्ट्रॉन्ग रूम खोला
रीवा के पॉलीटेक्निक कॉलेज में प्रत्याशियों और उनके एजेंट की मौजूदगी में स्ट्रॉन्ग रूम खोला गया। कड़ी सुरक्षा के बीच ईवीएम मशीनें निकाल ली गई हैं। कुछ ही देर में मतगणना शुरू हो जाएगी।
Leave A Reply

Your email address will not be published.