एबीवीपी के जिला अभ्यास वर्ग में सिखाए संगठन के गुण

फतेहपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कानपुर प्रांत के अंतर्गत जिला अभ्यास वर्ग शहर के राधानगर स्थित एक गेस्ट हाउस में सम्पन्न हुआ। राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अर्पित चौहान, जिला संगठन मंत्री अपूर्व भदौरिया, विभाग सह संयोजक देवांश श्रीवास्तव, जिला संयोजक राजन अवस्थी ने मां सरस्वती व स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
अभ्यास वर्ग में खागा, बिंदकी व सदर तहसील के विभिन्न नगर इकाईयों के 115 कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। अभ्यास वर्ग में प्रवासी कार्यकर्ता के रूप में उपस्थित राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अर्पित चौहान ने कार्यकर्ताओं को परिषद के इतिहास व सैद्धान्तिक भूमिका के अलावा कार्य पद्धति के बारे में विस्तृत जानकारी दी। प्रांत सह मंत्री बलराम द्विवेदी ने कार्यकर्ताओं को विद्यार्थी परिषद के सदस्यता अभियान के विषय में जानकारी दी। विभाग सह संयोजक देवांश श्रीवास्तव ने कार्यकर्ताओं को आयाम कार्य एवं प्रवास के विषय पर संबोधित किया। अंतिम सत्र में जिला संगठन मंत्री अपूर्व भदौरिया ने विभिन्न आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए जिले के अलावा सभी तहसीलों के दायित्वों की घोषणा की। जिसमें जिला सोशल मीडिया संयोजक कपिल पारस, जिला सह सोशल मीडिया संयोजक देवेंद्र भदौरिया, जिला मीडिया संयोजक अनुभव शुक्ला, जिला मीडिया सह संयोजक अवनीश पटेल, जिला खेल गतिविधि संयोजक आदित्यांश सिंह, रितिक यादव, जिला आंदोलन प्रमुख संधांशु सिंह, सह प्रमुख निखिल सोनी, खागा तहसील संयोजक महेंद्र मौर्य, सह संयोजक सुशांत सारस्वत, सदर तहसील संयोजक अर्पण पटेल व सह संयोजक अयान पांडेय, बिंदकी तहसील संयोजक उज्जवल शर्मा व सह संयोजक आस्था गुप्ता को बनाया गया। मंच का संचालन जिला सह संयोजक अभय राज मिश्र ने किया। इस मौके पर अभय त्रिपाठी, राजन मौर्य, राम जी शुक्ला, अलीशा शाह, सलोनी पाल, हर्ष सिंह, रितिक सिंह, ऋषभ त्रिवेदी के अलावा नगर इकाई के प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.