जिला उद्योग व्यापार मंडल ने मनाया 5 वां स्थापना दिवस – संगठन के कार्यों पर डाला प्रकाश

फतेहपुर। जिला उद्योग व्यापार मंडल के पांच वर्ष पूर्ण होने पर सोमवार को स्थापना दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें संगठन के कार्यों पर जहां विस्तार से रोशनी डाली गई वहीं लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को उपहार देकर सम्मानित भी किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रमेश कुमार द्विवेदी व संचालन नगर अध्यक्ष विनय तिवारी ने किया। स्थापना दिवस समारोह में बीते पांच वर्षों के अंतराल में संगठन द्वारा किए गए कार्यों पर विस्तार से रोशनी डाली गई। सभी व्यापारियों का आहवान किया गया कि एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाएं। जिलाध्यक्ष श्री द्विवेदी ने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं को लेकर उनका संगठन पहले भी संघर्ष करता आया है और आगे भी संघर्ष का रास्ता अख्तियार किया जाएगा। उन्होने कहा कि जल्द ही संगठन का विस्तार करके व्यापारियों की समस्याओं को निस्तारित करने का प्रयास होगा। तत्पश्चात उन्होने पत्रकार बंधुओं को माला पहनाकर एवं उपहार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर नरेंद्र प्रसाद गुप्ता, अरूण कुमार शुकला, अशोक दीक्षित, दुर्गादत्त शास्त्री, रविशंकर मिश्रा, संतोष मिश्रा, सुरेश शुक्ला, योगेश चंद्र, हरिश्चंद्र शुक्ला, डा. अशोक अरोड़ा, राजा तिवारी, धर्मेंद्र साहू, मनोज रस्तोगी, पंकज दीक्षित, संजीव गुप्ता, वरिंदर सिंह, अनुराग नरायण मिश्रा, जितेंद्र तोमर, राजेश द्विवेदी, अरविंद त्रिवेदी, अतुल दीक्षित, सुशील कुमार दुबे, हरिओम गुप्ता, सूर्य प्रकाश मिश्रा, गौरव गुप्ता, अभिषेक मौर्य, मयंक पाल, इंद्र कुमार, राहुल साहू, अखिलेश गुप्ता भी मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.