जलाभिषेक के लिए दिया गंगाजल

फतेहपुर। गंगा बचाओ सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र शरण सिंपल संयोजक नमामि गंगे ने पदाधिकारियों के साथ सिद्धपीठ तांबेश्वर मंदिर में शिव भक्तों को गंगाजल वितरित किया। गंगा बचाओ सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र शरण सिंपल ने कहा कि सावन मास में भगवान शिव के पूजन का विशेष महत्व है। वैसे तो पूरे मास ही महत्व रहता है लेकिन सोमवार को विशेष पूजा का महत्व होता है। इस दिन शिव भक्तों का प्रयास रहता है कि गंगा जल से भगवान शिव का जलाभिषेक किया जाए। इसी क्रम में सावन के दूसरे सोमवार को सिद्धपीठ तांबेश्वर मंदिर में शिव भक्तों को गंगाजल वितरित किया गया। इस मौके पर आदित्य श्रीवास्तव एडवोकेट, मनोज सोनी, सुरेंद्र पाठक, विनोद कुमार गुप्ता, वीरेंद्र साहू, अरुण जायसवाल एडवोकेट, अमित अग्रहरी, आशीष अग्रहरी, सावन गुप्त, राकेश कुमार, रोहित चौरसिया भी मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.