पवन बने होटल कर्मचारी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष

फतेहपुर। अखिल भारतीय होटल कर्मचारी संघ के वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष सरताज ने अपना पदभार पवन उपाध्याय को सौंपते हुए पवन उपाध्याय को सभी सम्मानित पदाधिकारीयों की सहमति से राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित कर शपथ दिलाई कि वह सदैव होटल कर्मचारियों के हितों के लिए सेवा मे तत्पर्य रहेंगे। नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन उपाध्याय ने होटल कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि वो सदैव होटल कर्मचारियों के हितों के लिए उत्कर्ष कार्य करते रहेंगे। अखिल भारतीय होटल कर्मचारी संघ को उच्चतम आयाम पर ले जाने का प्रयास करेंगे। अखिल भारतीय होटल कर्मचारी संघ एक स्वतंत्र संस्था है। जो होटल कर्मचारियों द्वारा होटल कर्मचारियों के लिए कार्य करती है जो की पूर्णतः निःशुल्क है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.