तीन उप निरीक्षक सहित सहित 9 पुलिसकर्मी हुए सेवानिवृत्त

न्यूज वाणी

तीन उप निरीक्षक सहित सहित 9 पुलिसकर्मी हुए सेवानिवृत्त

व्यूरो संजीव शर्मा

 इटावा एसएसपी जयप्रकाश सिंह के निर्देशन में जिले में तैनात 3 उप निरीक्षक सहित 9 पुलिस कर्मियों रविवार को सेवानिवृत्त हो गए। इन सभी को रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित एक कार्यक्रम में ससम्मान विदाई दी गई। सेवानिवृत्त होने वालों में 03 एसआई, 6 मुख्य आरक्षी शामिल हैं। इस अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन्स इटावा पुलिस लाइन के सभागार में विदाई समारोह के दौरान पुलिस अधीक्षक नगर व पुलिस अधीक्षक क्राइम द्वारा सेवानिवृत्त हुए पुलिस उपनिरीक्षक प्रमोद शुक्ला,उपनिरीक्षक मान सिंह,उपनिरीक्षक बलवीर सिंह,मुख्य आरक्षी श्यामा देवी,मुख्य आरक्षी ओमप्रकाश, मुख्य आरक्षी राजवीर सिंह,मुख्य आरक्षी प्रकाशचन्द तिवारी,मुख्य आरक्षी मुलायम सिंह यादव, मुख्य आरक्षी नरेंद्र कुमार को फूलमाला पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर ससम्मान विदाई दी गयी विदाई कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर व अपर पुलिस अधीक्षक क्राइम व अन्य अधिकारी और कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.