76 साल के बूढ़े ने 10 रुपये का लालच देकर मासूम से किया दुष्कर्म

 

 

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार-भाठापारा जिले में एक शर्मनाक करतूत सामने आई है। 13 साल की किशोरी से एक बुजुर्ग और अधेड़ ने गैंगरेप किया है। 76 साल का बूढ़ा व्यक्ति 10 रुपये का लालच देकर बच्ची को अपने साथ ले गया और रेप किया। इस बात की जानकारी पड़ोसी दुकानदार को लगी तो उसने भी मासूम से दुष्कर्म किया। पड़ोसी महिला को इस करतूत को जानकारी हो गई, तब मामले का खुलासा हुआ। बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

टीआई यदुमणी सिदार ने बताया कि सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 साल की बच्ची से दुष्कर्म की घटना सामने आई है। गुरुवार के दिन बच्ची को 76 साल के आरोपी कुंजराम वर्मा ने अपने पास बुलाया और 10 रुपये देने की बात कहकर अपने घर ले गया। गांव में खेती किसानी का समय चल रहा है तो अधिकांश घरों में कम ही लोग रहते हैं। आरोपी के घर भी सभी लोग खेत गए थे। कुंजराम ने बच्ची से दुष्कर्म किया। इस बात की जानकारी पास के दुकानदार रमेश वर्मा (48 वर्ष) को हुई तो उन्होंने भी 10 रुपये देकर अगले दिन बच्ची से दुष्कर्म किया।

पॉक्सो एक्ट का केस, दोनों आरोपी गिरफ्तार 
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पड़ोसी महिला ने बच्ची को दुकानदार के घर से निकलते देख लिया। बच्ची की स्थिति को देखकर उसे शक हुआ। उसने बच्ची से पूछताछ की और उसे लेकर परिजनों के पास पहुंची। इसके बाद दुष्कर्म का पता चला। तबीयत खराब होने पर शनिवार की रात करीब 2 बजे बच्ची को लेकर परिजन अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों ने जांच के बाद दुष्कर्म की पुष्टि की है। लड़की की स्थिति गंभीर है। शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा-376 डी और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने दुष्कर्म की बात स्वीकार कर ली है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.