सीडीओ ने किया दो अमृत सरोवरों का किया निरीक्षण

न्यूज वाणी

सीडीओ ने किया दो अमृत सरोवरों का किया निरीक्षण
हापुड़। मुख्य विकास अधिकारी प्रेरणा सिंह ने गढ़ मुक्तेश्वर विकास खंड की दो ग्राम पंचायतों खिलवाई और वांगडपुर के अमृत सरोवरों का निरीक्षण किया। इस अवसर पर जिला पंचायत राज अधिकारी वीरेंद्र सिंह समेत विकास खंड स्तर के अधिकारी मौजूद रहे। मुख्य विकास अधिकारी ने दोनो अमृत सरोवरों को प्रदेश में सबसे बेहतर अमृत सरोवर बनाने के लिए अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रेरित किया। मुख्य विकास अधिकारी की कोशिश है कि हापुड़ में जो भी अमृत सरोवर बने अच्छी गुणवत्ता के बनें। यहां के अमृत सरोवर पूरे प्रदेश के लिए रोल मॉडल बने। अमृत सरोवरों को पिकनिक स्पॉट व पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का प्रयास प्रतिबद्धता के साथ किया जा रहा है। जिला पंचायत राज अधिकारी ने बताया कि ग्राम खिलवाई का अमृत सरोवर 539 वर्ग मीटर में बना है। चारों ओर ट्रैक बन गया है। इसमें साफ पानी भी लोगों को आकर्षित कर रहा है। बैठने के लिए बेंच लगी हैं। बच्चों वी अन्य वर्गों के मनोरंजन के लिए झूले भी लगे हैं। अमृत सरोवर के पास वृक्षा रोपड़ कर हरियाली से भरपूर व अकर्षक बनाने का कार्य किया जा रहा है। वांगडपुर के अमृत सरोवर का भी कार्य तेजी से चल रहा है। यहां पर गेट लग गया है। बोर्ड भी लग गया है। साइट पर मुख्य विकास अधिकारी ने दो पौधे लगाकर वहां पर भरपूर हरियाली के लिए लोगों को प्रेरित किया। तालाब को साफ कर दिया गया है। ट्रैक भी बन गया है। अच्छी गुणवत्ता की बेंच लगाने की कोशिश की जा रही है। गौरतलब है कि आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत अमृत सरोवरों को विकसित करने पर जोर दिया जा रहा है। मुख्य विकास अधिकारी की ओर से इस पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। उनकी कोशिश है कि अमृत सरोवरों में बड़े पैमाने पर जन सहभागिता बढे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.