भाजपा ने तिरंगा यात्रा निकालकर दिया देशभक्ति का संदेश

न्यूज़ वाणी

भाजपा ने तिरंगा यात्रा निकालकर दिया देशभक्ति का संदेश

अमेठी से दिनेश तिवारी

बाजार शुक्ल अमेठी बुधवार को भाजपा ने तिरंगा यात्रा की शुरुआत की शुक्ल बाजार के पांडेय गंज चौराहे से अम्बेडकर चौराहे तक व जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से भाजपा कार्यकर्ता बाइकों पर सवार होकर व तिरंगा थामे निकले। इसके साथ ही इस दौरान नारे लगातार नारे लगाकर देशभक्ति का संदेश दिया भाजपा
जिला उपाध्यक्ष गिरीश चंद्र शुक्ला की अध्यक्षता में पांडेय गंज चौराहे से अम्बेडकर चौराहे तक तिरंगा पदयात्रा का आयोजन किया गया। अधिक संख्या में लोगों ने तिरंगा पदयात्रा में हिस्सा लेकर भारत माता की जय, हिंदुस्तान जिंदाबाद, वंदेमातरम के जयघोष करते हुए यात्रा में शामिल हुए। इस कार्यक्रम में शामिल भाजपा मंडल अध्यक्ष शंकर बक्श सिंह आई टी सेल से प्रशांत शुक्ल अरुण कुमार शुक्ल संतोष तिवारी उदय नारायण मिश्र प्रशांत मिश्रा लतीफ अहमद सतीश मिश्र रमेश चंद्र शुक्ल शुशील तिवारी रामजीत पाल सहित स्कूल के बच्चों ने भी तिरंगा पदयात्रा में हिस्सा लिया

Leave A Reply

Your email address will not be published.