देश ने हर क्षेत्र में फहराया अपना परचम: श्रुति – गांधी मैदान से हर घर तिरंगा रैली को डीएम ने झंडी दिखा किया रवाना

फतेहपुर। आजादी का अमृत महोत्सव अभियान के अंतर्गत हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत आज बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित गांधी मैदान से हर घर तिरंगा रैली को जिलाधिकारी श्रुति ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली कलेक्ट्रेट से पटेल नगर चौराहा, पत्थरकटा चौराहा, बुलेट चौराहा होते हुए कलेक्ट्रेट में समाप्त हुई। रैली में युवा कल्याण विभाग के पीआरडी जवान, युवक, महिला मंगल दल के सदस्य, खिलाड़ी, नेहरू युवा के सदस्य एवं एनसीसी के बच्चे भी सम्मिलित रहे।
गांधी मैदान में नगर पालिका परिषद के सौजन्य से जिलाधिकारी ने तिरंगा झंडा का वितरण किया। उन्होंने कहा कि हर वर्ग, एनजीओ, सरकारी-अर्धसरकारी विभाग ने उत्साहपूर्वक हर घर तिरंगा कार्यक्रम की तैयारी की है। भारतवासियों के लिए बहुत इमोशनल एवं खुशी का क्षण है। 75 वर्ष आजादी के देश ने अच्छे से बिताए है जिसमे बहुत उत्तर-चढ़ाव के बाद आज भारत का नाम विश्व में जाना जाता है और हर क्षेत्र में देश ने अपना परचम लहराया है। उन्होंने कहा कि 75 वर्ष में देश के महान लोगो ने स्वतंत्रता दिलाने के लिए कुर्बानी दी है। उन्हें याद करने के लिए सभी लोग खुशी व उल्लास के साथ पर्व मना रहे हैं। हर घर तिरंगा अभियान के अन्तर्गत वेबसाइट पर जाकर अपनी सेल्फी फ़ोटो अपलोड करते हुए सेल्फी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करें। साथ ही अपने घरों एवं कार्यालय में तिरंगा फहराकर उसको उपरोक्त वेबसाइट में जाकर अपना प्रमाण पत्र भी प्राप्त करें। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सत्य प्रकाश, जिला क्रीड़ा अधिकारी, जिला युवा कल्याण अधिकारी, ईओ नगर पालिका मीरा सिंह सहित संबंधित उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.