व्यापारिक प्रतिष्ठानों में किया झंडा वितरण – हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाना सभी की जिम्मेदारी

फतेहपुर। जिला केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने गुरूवार को व्यापारिक प्रतिष्ठानों में पहुंचकर तिरंगे झंडे का वितरण करके आम जन से हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने की अपील की। वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री की अपील पर यह अभियान चलाया जा रहा है जिसे जिले के लोग बड़ी उत्साह के साथ मना रहे हैं।
एसोसिएशन के जिला महामंत्री राजेश सोनी की अगुवाई में पदाधिकारी व्यापारिक प्रतिष्ठानों मंे पहुंचे जहां सभी को तिरंगा झंडा वितरित किया। व्यापारियों ने भी बड़े ही उत्साह के साथ झंडा लेकर अपने प्रतिष्ठानों में लगाने का काम किया। श्री सोनी ने कहा कि आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर हर घर तिरंगा अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान को सफल बनाने की जिम्मेदारी सभी की है। उन्होने कहा कि स्वतंत्रता दिवस पर सभी घरों व व्यापारिक प्रतिष्ठानों में तिरंगा दिखाई देगा। यह देश की आन, बान व शान का प्रतीक है। हर घर तिरंगा फहराने से वर्तमान पीढ़ी को आजादी के समय अमर शहीदों को दिए गए बलिदान का महत्व पता चलेगा। इस मौके पर चेयरमैन राम प्रकाश गुप्ता, विवेक सिंह, विकास सिंह, आलोक गुप्ता, सुरेश गुप्ता, राजीव गुप्ता, पद्माक्ष यादव भी मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.