आजादी के 75 वे अमृत महोत्सव के उपलक्ष पर मोहनिया टोल से चंदौली तक निकला तिरंगा यात्रा

न्यूज़ वाणी

आजादी के 75 वे अमृत महोत्सव के उपलक्ष पर मोहनिया टोल से चंदौली तक निकला तिरंगा यात्रा

 ब्यूरो शोएब खान

दुर्गावती कैमूर जिला के मोहनिया टोल प्लाजा के मैनेजर अभिषेक सिंह सहायक प्लाजा मैनेजर सुजीत वर्मा के नेतृत्व में तिरंगा बाइक यात्रा टोल प्लाजा से लेकर चंदौली तक निकाला गया सरकार के मंशानुसार आजादी के 75वें वर्षगांठ के अवसर पर ’’आजादी का अमृत महोत्सव’’ के अन्तर्गत ’’हर घर तिरंगा’’ कार्यक्रम इस अवसर पर जनसमुदाय को जागरूक करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने का भी आह्वान किया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्रप्रेम की भावना को जागृत करते हुए स्वतंत्रता के प्रतीकों के प्रति सम्मान का भाव उजागर करना है। आजादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत ’’हर घर तिरंगा’’ कार्यक्रम चलाया जा रहा है। तिरंगा सिर्फ एक ध्वज नही है, अपितु देश के लिए हमारी भावनाओं का वह प्रतीक है, जिसके लिये अनेक सेनानियों ने अपना सर्वस्व बलिदान किया है। इसलिए हर घर तिरंगा आंदोलन को मजबूत करने हेतु अपने घरों में तिरंगा अवश्य फहराएं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.