कांग्रेस पार्टी द्वारा आजादी के गौरव पदयात्रा का आयोजन

न्यूज़ वाणी

कांग्रेस पार्टी द्वारा आजादी के गौरव पदयात्रा का आयोजन

ब्यूरो संजीव शर्मा

इटावा कांग्रेस पार्टी इटावा द्वारा लोकसभा क्षेत्र इटावा की विधानसभा इटावा में आजादी के गौरव पदयात्रा का आयोजन किया गया जिसमें इस इकदिल कस्बा से प्रारंभ होकर चंदनपुर, कोठी दौलतपुर होते हुए चितभवन पुल पर समाप्त हुई पदयात्रा में भारत माता की जय भारत माता के वीर सपूत अमर रहे के जयघोष के नारे लगाते हुए एवं राष्ट्रभक्ति गीत गाते हुए सभी कांग्रेसी चल रहे थे। कई जगह लोगों ने इस पद यात्रा का जोरदार इसे स्वागत किया और अपने गांव में साथ भी चले।
यात्रा में प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष मलखान सिंह यादव, शहर अध्यक्ष बल्लभ दुबे पूर्व शहर अध्यक्ष ,मोहम्मद राशिद खान , प्रशांत तिवारी, नगर अध्यक्ष श्वेता गोयल, संजय तिवारी, आसिफ जादरान, अंशुल यादव, सरवर अली, लाल सिंह दोहरे ,राजकिशोर राज नारायण ,मानसिंह ,अभिषेक गोयल, अजय पाल, ऋषि गोयल, सनी, हर्षित, अर्पित, आयुष, विश्वास, अवनीश, भोले, गुड्डू ,बबलू रामकली आदि लोग उपस्थित रहे

Leave A Reply

Your email address will not be published.