आनंदेश्वर को खेल सेवक उपाधि से किया गया सम्मानित

फतेहपुर।न्यूज़ वाणी नफीस जाफरी फतेहपुर रविवार को शादीपुर चैराहा स्थित एक रेस्टोरेण्ट मे जिला ओलम्पिक संघ के तत्वाधान में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि भारतीय ओलम्पिक संघ के कोषाध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश ओलम्पिक संघ के महासचिव आनन्देश्वर पाण्डेय को महान खेल सेवक की उपाधि से सम्माानित किया गया व तत्पश्चात जिला ओलम्पिक एसोसिएशन की नवगठित इकाई के सदस्यों को शपथ ग्रहण कराया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में यूपी ओलम्पिक संघ एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष एवं वुशू संघ के महासचिव मनीष कक्कड़ ने शिरकत की। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि आनन्देश्वर पाण्डेय ने कहा कि खेलो को बढावा दिये जाने के लिए जल्द ही सरकार से वार्ता कर खेल के लिए नीति एवं योजनाओं को बनवाकर उन्हे क्रियान्वित किया जायेगा। साथ ही अवैधानिक रूप से चल रहे खेल संघों पर कडी से कडी कार्यवाही की जायेगी। वहीं जिला ओलम्पिक संघ को मजबूत करने का काम किया जायेगा। इस मौके पर जिला ओलम्पिक संघ के अध्यक्ष डा विकास त्रिवेदी ने नव गठित कमेटी के सदस्यों को आश्वस्त करते हुए कहा कि जिले में सभी खेलो को बढावा दिये जाने के लिए नवगठित सदस्यों को कडी से कडी मेहनत करनी होगी। जिससे जिले की प्रतिभाओें को सवारंने के साथ ही उन्हे विश्वस्तर पर पहचान दिलायी जा सकेगी। इस मौके पर जिला ओलम्पिक संघ के महासचिव रविकान्त मिश्रा, प्रशान्त अवस्थी, जिला योगा संघ के चेयरमैन बीरेन्द्र सिंह, श्रवण कुमार गुप्ता, मुकेश कुमार, प्रमोद पाण्डेय, राजीव मल्होत्रा, किशन मेहरोत्रा, राधारमण द्विवेदी आदि मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.