348 बच्चों की जान गई, 5 करोड़ लोग प्रभावित, बाढ़ पीढ़ितों से मिलने पहुंचे PM शाहबाज शरीफ

 

पाकिस्तान में बाढ़ और बारिश से हालात इस कदर बिगड़ चुके हैं कि अब तक 1000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। सिंध, कराची, पंजाब, खैबर पख्तूनख्वा, बलूचिस्तान प्रांत में हालात गंभीर बने हुए हैं। इसी बीच प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया और लोगों से मुलाकात की।

 14 जून के बाद भारी बारिश के चलते आई बाढ़ से अब तक 1,033 लोगों की जान चली गई है। मरने वालों में 207 महिलाएं और 348 बच्चे भी शामिल हैं। पिछले 24 घंटे में 119 लोगों की मौत हुई। 71 लोग घायल हुए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.