बाढ़ के बाद अजीब तरीके की बीमारी से ग्रसित हो रहे है लोग

 

न्यूज वाणी किशनपुर संवाददाता अमित त्रिवेदी

यमुना में आई बाढ़ के बाद अब यमुना नदी का पानी भले ही घटने लगा हो पर यमुना की बाढ़ खत्म होने के बाद अब बीमारियों की बाढ़ शुरु हो गई है जहां लोग अजीब तरीके की बीमारी से ग्रसित हो रहे हैं ।

किशनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत यमुना तटवर्ती इलाकों पर जहां यमुना नदी का जलस्तर गांव के अंदर प्रवेश कर गया था उस गांव में लगातार अजीब तरीके की बीमारी से लोग ग्रसित हो रहे हैं जिनकी संख्या दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है किशनपुर थाना क्षेत्र के महावतपुर असहट गांव में इसका सबसे ज्यादा असर देखा जा रहा है जहां निरंतर मरीजों की संख्या बढ़ रही है बीमारी में लोगों के चर्म रोग जैसे लक्षण दिखाई दे रहे हैं वहीं कई लोग चेचक के तरीके छोटे-छोटे दानों व उसकी हो रही खुजली से परेशान हैं

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.