गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ – गणेश प्रतिमाआंे का अबीर-गुलाल के बीच हुआ विसर्जन

फतेहपुर। गणपति बप्पा मोरया-मंगलमूर्ति मोरया के उद्घोष वालो नारों के साथ शहर के विभिन्न स्थानों पर भगवान गणपति के पंडालों से प्रतिमाओं को विदाई दी गई। शहर के गणेश मंदिर, हजारी लाल का फाटक समेत अन्य जगहों पर पंडाल लगाकर भगवान गणपति को विराजमान किया गया था। जहां भक्तों द्वारा नियमित पूजा अर्चना, आरती व नियमित प्रसाद वितरण किया गया। जिसके क्रम में हजारी लाल के फाटक स्थित युवाओं व द्वारा पर्व पर गणपति को विराजमान किया गया था। जिसमें सुबह व शाम दोनों पहर नियमित आरती के अलावा भक्तों को नियमित दर्शन करने पूजा अर्चना आरती आदि किया गया तत्पश्चात सोमवार को आराध्य गणपति को सभी अपने अनुसार शानदार विदाई देना चाहते थे। नाचते गाते युवाओं की टोली रंगों और फूलों की होली खेलती भीड़ के बीच गाजे-बाजे के साथ निकाली गई। भगवान गणेश की विसर्जन यात्रा में भक्तगण नाचते-झूमते नजर आये। इस दौरान लोगों ने एक-दूसरे को जमकर अबीर-गुलाल भी लगाया। साथ ही गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ के नारों के उद्घोष से वातावरण गूंज उठा। श्रद्धालु आराध्य भगवान गणेश की प्रतिमा को लेकर भिटौरा स्थित घाट पर पहुँचे जहां युवाओ ने सेल्फ़ी लेने के बाद अगले बरस जल्दी आने की कामना के बीचविधि विधान के साथमूर्ति को विसर्जित किया। इस दौरान नदी की सफाई को देखते हुए घाट के किनारे प्रशासन द्वारा बनाये गए गड्ढो में भू विसर्जित किया गया।इस मौके पर मयंक सिंह, मनीष सोनी, आशीष सोनी, मोनू सोनी, शरद सोनी, विवेक श्रीवास्तव धीरू, संदीप, चंद्र प्रकाश, सुभाष सोनी आदि रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.