एक ही जगह मिली 440 लाशें, पुत‍िन पर जानलेवा हमला, कार को बम से उड़ाने की कोशिश

 

 

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन को जान से मारने की कोशिश हुई। उनके काफिले को रोका गया और कार के पास एक धमाका हुआ। इधर, खार्किव के इजुम शहर में एक सामूहिक कब्र मिली, जहां एक साथ 440 लाशें मिलीं। वहीं, 11 सितंबर को अमेरिका के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर आतंकी हमले को 21 साल पूरे हो गए। लेकिन आरोपी को सजा नहीं हुई।

रूस-यूक्रेन जंग के बीच रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन पर जानलेवा हमला किया गया। हमले में पुतिन बाल-बाल बच गए। हालांकि, रूस ने इस बात की आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं की। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पुतिन की लिमोजिन कार के पास बम फेंका गया। इसके बाद धमाके की तेज आवाज सुनाई दी। हमला कब और कहां हुआ इसकी जानकारी नहीं दी गई।

रूस-यूक्रेन जंग के बीच अब खार्किव के इजुम शहर में एक सामूहिक कब्र मिली। यहां लगभग 440 शवों को एकसाथ दफनाया गया। कब्र में 17 यूक्रेनी सैनिकों की डेड बॉडी भी हैं। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने इसकी जानकारी दी। ब्रिटिश ब्रॉडकास्टर स्काई न्यूज को बताया- इनमें से कुछ लोग एयरस्ट्राइक से मरे है। बाकी के शवों की फॉरेंसिक जांच की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.