व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं किया जाएगा बर्दाश्त: प्रदीप गर्ग -हैमर, फर्नीचर, आरमेचर, पावर टूल्स संघ का गठन – मो. इमरान अध्यक्ष व अनीस खान बने महामंत्री

फतेहपुर। फतेहपुर आदर्श व्यापार मंडल की एक आवश्यक बैठक रविवार को आयोजित हुई। जिसमें संगठन का विस्तार करते हुए हैमर, फर्नीचर, आरमेचर, पावर टूल्स संघ का गठन करते हुए मो. इमरान को अध्यक्ष व अनीस खान को महामंत्री घोषित किया। अन्य पदों पर भी पदाधिकारियों का मनोनयन हुआ। सभी का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया गया। तत्पश्चात फतेहपुर आदर्श व्यापार मंडल के संस्थापक/प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप गर्ग ने कहा कि व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उनकी लड़ाई लड़ने के लिए संगठन हमेशा खड़ा है।
बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बृजेश सोनी व संचालन प्रदेश महामंत्री कालीशंकर श्रीवास्तव ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में संस्थापक/प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप गर्ग ने हिस्सा लिया। उन्होने संगठन मजबूती के उद्देश्य से हैमर, फर्नीचर, आरमेचर, पावर टूल्स संघ का गठन करते हुए मो. इमरान को अध्यक्ष, अनीस खान को महामंत्री, तौहीद सिद्दीकी, फैजान को उपाध्यक्ष, एनुल हसन को कोषाध्यक्ष, अभिषेक गुप्ता को उप मंत्री, सोमदत्त, रईस, तौसीफ अहमद खान को संगठन मंत्री, राजू, फरीद, सुशील, खुशनवाज व शमीम को प्रचार मंत्री बनाया। बैठक को संबोधित करते हुए श्री गर्ग ने कहा कि हमारा उद्देश्य सभी व्यापारियों को जोड़कर एकता का संदेश देना है। व्यापार करने वाला हर व्यापारी महत्वपूर्ण कड़ी है। आज व्यापारियों का उत्पीड़न हो रहा है। शासन-प्रशासन द्वारा व्यापारियों की उपेक्षा की जा रही है जबकि व्यापारियों का योगदान हमेशा शासन के साथ रहता है। उन्होने कहा कि व्यापारियों का उत्पीड़न कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कालीशंकर श्रीवास्तव ने कहा कि पंद्रह दिन के अंदर नवमनोनीत अध्यक्ष सदस्यता अभियान चलाकर पूर्ण कमेटी का गठन करें। जिलाध्यक्ष श्री सोनी ने कहा कि संघ का गठन होने से उनकी ताकत बढ़ेगी। इस मौके पर राजीव गुप्ता, विवेक मिश्रा, मोनू गुप्ता, प्रवीण मिश्रा, संतोष सेठ, प्रशांत सचान, मुकीम अहमद, गुड्डू अकरम भी मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.