भाजपा प्रधान संघ की जिला कार्यकारिणी घोषित – पदाधिकारियों का फूल-माला पहनाकर किया स्वागत

फतेहपुर। भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय में शुक्रवार को भाजपा पंचायत प्रकोष्ठ से संबंध प्रधान संघ की जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई। सभी पदाधिकारियों का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया गया। सभी प्रधानों से आहवान किया कि शासन की योजनाओं से गांव का विकास कराया जाए।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष मिश्रा व विशिष्ट अतिथि भाजपा पंचायत प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अभिषेक त्रिवेदी ने शिरकत की। प्रधान संघ के अध्यक्ष सुशील सिंह चंदेल ने कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए बताया कि उपाध्यक्ष पद पर कप्तान सिंह पटेल, अमित मिश्रा, राजा सिंह, गौरव सिंह, गुलाब लोधी, राम विलास निषाद को मनोनीत किया गया है। महामंत्री पद पर प्रकाश चंद्र गुप्त, शिवपूजन तिवारी, कुलदीप मौर्य, संजय सिंह चंदेल की ताजपोशी की गई। कोषाध्यक्ष पद पर चंद्र मोहन निषाद, मंत्री पद पर गया पाल, विनोद पटेल, पिंकू शुक्ला, रामचंद्र कैथल, संजीव सिंह, कृष्णा सविता को जिम्मेदारी दी गई। मीडिया प्रभारी पद पर अशोक निषाद, सोशल मीडिया प्रभारी पद पर देवराज सोनकर, कार्यालय प्रभारी पद पर राजेश गौतम का मनोनयन किया गया है। जिलाध्यक्ष आशीष मिश्रा ने सभी नवमनोनीत पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर संगठन हित में कार्य करने की बात कही। कहा कि पार्टी में सभी का स्वागत है। ग्रामीणांचलों में प्रधान रहते हुए गांव का विकास करके शासन स्तर से संचालित योजनाओं से गांव का विकास करायें। जिलाध्यक्ष सुशील सिंह चंदेल ने भाजपा जिलाध्यक्ष को आश्वस्त किया कि प्रधान संघ के सभी पदाधिकारी पूरी निष्ठा से भारतीय जनता पार्टी की नीतियों का प्रचार प्रसार करेंगे। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सचान, जिला महामंत्री पुष्पराज पटेल, नीरज सिंह, उदय लोधी, विवेक श्रीवास्तव सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.