एमआईसी मार्केट व्यापार मंडल का गठन

फतेहपुर। जिला उद्योग व्यापार मंडल ने संगठन का विस्तार करते हुए एमआईसी मार्केट व्यापार मंडल का गठन कर दिया। सभी मनोनीत पदाधिकारियों का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया। जिलाध्यक्ष फरहत अली सिद्दीकी ने संरक्षकत्व में प्रदेश अध्यक्ष रवि प्रकाश दुबे की उपस्थिति में अनुराग तिवारी अध्यक्ष, मो. अरशद, शमशाद उपाध्यक्ष, मो. तनवीर महामंत्री, मनोज कोषाध्यक्ष, मो. सैफ संगठन मंत्री, मो. परवेज मंत्री, राम प्रताप संयुक्त मंत्री, अब्दुलक उर्फ टनाटन प्रचार मंत्री बनाए गए। समिति में सैय्यदवाड़ा, इमामगंज, आबूनगर व वीआईपी रोड के लगभग 125 व्यापारियों ने सदस्यता ग्रहण की। मनोनयन पर सदस्यों ने शपथ लिया कि व्यापारी हित में वह सदैव काम करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष व जिलाध्यक्ष ने नवीन संगठन से आशा व्यक्त किया कि व्यापार मंडल के संविधान के अनुरूप सभी कमेटी कार्य करेंगी। प्रदेश व जिला संगठन द्वारा उन्हें पूर्ण मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। इस मौके पर संजय गुप्ता, वीरेंद्र सिंह, इंद्रकुमार सिंह चौहान, सुरेंद्र सिंह भदौरिया, जितेंद्र गौतम, प्रकाश सिंह, जितेंद्र श्रीवास्तव, राम प्रकाश मिश्रा, मुन्ना सिंह, मो. आरिफ, परवेज अली, जावेद, एजाज, अबरार, मदन सिंह, इकबाल हुसैन, संजय कुमार, मो. अकरम, मुन्ना सिंह, संतोष मिश्रा, अब्दुल हसन भी मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.