भाकियू लोकशक्ति महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष बनीं सुनीता – निवर्तमान महिला जिलाध्यक्ष निष्कासित, कार्यकारिणी भी भंग

फतेहपुर। भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें किसानों से संबंधित समस्याएं व संगठन मज़बूती को लेकर चर्चा की गई। बैठक में महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रीति सिंह को संगठन विरोधी गतिविधियों के चलते जिलाध्यक्ष पद से निष्काषित कर सुनीता यादव को जिलाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया।
शनिवार को भाकियू लोकतांत्रिक की बैठक शहर के देवीगंज मोहल्ले में जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह पटेल की अध्यक्षता में आयोजित की गई जिसमें किसानों की समस्याओं व संगठन मज़बूती पर चर्चा की गई। संगठन की महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रही प्रीति सिंह पर संगठन विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाते हुए जिलाध्यक्ष पद से निष्काशन का निर्णय लेने के साथ ही महिला जिलाध्यक्ष पद की ज़िम्मेदारी सुनीता यादव पत्नी रमेश ग्राम प्रधान मदनपुर के हाथों में सौंपने का निर्णय किया गया। जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह पटेल ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सुनीता यादव को मनोनयन पत्र देते हुए संगठन के प्रति समर्पित रहने व लोगों को संगठन की विचारधारा से जोड़ने का आह्वान किया। नवनियुक्त महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुनीता यादव ने कहा कि जिस आशा एवं विश्वास से संगठन ने उन्हें जिलाध्यक्ष पद का दायित्व सौंपा है। किसानों व दबे कुचले लोगों की समस्याओं को शीर्ष स्तर तक ले जाने व उन्हें निस्तारित कराने का कार्य करेगी। किसानों के मान सम्मान की रक्षा करने का कार्य करेंगे। इस मौके पर प्रदेश सचिव अजीत यादव, ब्लाक अध्यक्ष हसवा श्याम सिंह समेत बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.