तहसीलों व टाउन एरिया में इकाईयां गठित करने का निर्णय – अखिल भारतीय दोसर वैश्य महासमिति की बैठक में हुआ मंथन

फतेहपुर। अखिल भारतीय दोसर वैश्य महासमिति की बैठक में समाज को संगठित करने के उद्देश्य से जनपद की सभी तहसीलों व टाउन एरिया में इकाईयां गठित किए जाने का निर्णय लिया गया। साथ ही अन्य मुद्दांे पर भी चर्चा की गई।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष नारायण गुप्त ने कहा कि संगठन की इकाईयां जब तक सभी तहसीलों व टाउन एरिया क्षेत्रों में नहीं होगी तब तक संगठन का विस्तार नहीं होगा। इसलिए आवश्यक है कि सभी स्थानों पर सहयोग लेते हुए इकाईयां गठित की जाएं। वरिष्ठ प्रांतीय उपाध्यक्ष विनोद कुमार गुप्त ने कहा कि संगठन मंे एक-एक कार्यकर्ता का अमूल्य योगदान रहता है जो जितना समय देता है वह कार्यकर्ता बहुमूल्य है। संगठन में तभी विकास संभव है। जब हम आपस में एक दूसरे की भावनाओं की कद्र करें। वरिष्ठ संरक्षक राम विशाल गुप्त ने कहा कि संगठन में धन के अलावा समय दान करने वाले भी अपना महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं। संचालन कर रहे साजन गुप्त ने कहा कि शीघ्र ही कमेटी का गठन किया जायेगा। जिसमें पूरे जनपद से कमेटी में कार्यकर्ताओं का प्रतिनिधित्व रखा जायेगा। इस मौके पर राधेश्याम गुप्त, जय गोपाल गुप्त, अविनाश गुप्त, लवकुश गुप्त, अजय गुप्त, मनीष गुप्त, अशोक गुप्त, मोहित गुप्त, आनंद गुप्त, रज्जन गुप्त, नारायण गुप्त, सतीश, गुरू प्रसाद गुप्त, श्याम निवास भी मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.