पक्का तालाब की परिक्रमा कर संरक्षण का लिया संकल्प

खागा/फतेहपुर। नगर के केंद्र में स्थित पक्का तालाब आजादी के आंदोलन का गवाह है। आजादी के आंदोलन के अनेकों सभाएं यहां पर हुई। महात्मा गांधी समेत अन्य महान शख्सियतों का आगमन इस पावन धरा पर हुआ। गंगा समग्र, बुंदेलखंड राष्ट्र समिति, व्यापार मंडल खागा द्वारा इस प्राचीन पक्का तालाब के संवर्धन के लिए संघर्ष किया जा रहा है।
बुंदेलखंड राष्ट्र समिति के केंद्रीय अध्यक्ष प्रवीण पाण्डेय ने बताया कि सभी महात्मा गांधी की जयंती की पूर्व संध्या पर पक्का तालाब की परिक्रमा कर इस प्राचीन धरोहर की संरक्षण संवर्धन का संकल्प लिया। सभी स्वयंसेवक तिरंगा और महात्मा गांधी के चित्र के साथ परिक्रमा पूरी की। परिक्रमा करने वालों में व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष शिवचंद्र शुक्ला, बुंदेलखंड राष्ट्र समिति के केंद्रीय अध्यक्ष प्रवीण पांडेय, गंगा समग्र के संयोजक राम प्रसाद विश्वकर्मा, नास्ट्रोडमस त्रिपाठी, शेर सिंह, जनार्दन त्रिपाठी, सीताराम पासवान, राजेश प्रसाद विश्वकर्मा, प्रेमचंद्र, अमन, सत्येंद्र सिंह, विनोद विश्वकर्मा, लल्लन सिंह, अन्नत आदि रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.