मां गौरी की पूजा अर्चना कर कन्याओं को कराया भोज – दुर्गा अष्टमी पर मंदिरों व दुर्गा पण्डालों में पूरे दिन हुआ पूजन-हवन

फतेहपुर। नवरात्र में देवी मंदिरों, दुर्गा पंडालों और घरों मे चल रहे दुर्गा सप्तषती के पाठ के बाद भक्तों ने हवन पूजन किया। आचार्यों ने यजमानों से वेदमंत्रोच्चारण के साथ हवन, पूजन कराया। जगह-जगह कन्या भोज के आयोजन किये गये। शहर के पटेल नगर में भक्तों ने कन्याओं को भोजन कराया और दक्षिणा व फल वितरित कर आशीर्वाद दिया। भक्तों का मानना है कि नवरात्र में मां दुर्गा की पूजा करने से सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। माता रानी सभी की मनोकामना पूरी करती हैं। इसी प्रकार अरबपुर, देवीगंज, आबूनगर, वर्मा चौराहा, पत्थर कटा, मुराइन टोला, चौक, ज्वालागंज आदि इलाकों में सजे दुर्गा पंडाल मे भक्तों ने सुबह शाम पूजा अर्चना की। लोगों ने कन्याओं को भोज भी कराया। भक्तगण देवी गीतों पर झूमे। नवरात्र के आठवें दिन मां गौरी की भक्तों ने पूजा अर्चना की शाम को आरती के देवी पंडालों मे कीर्तन भजन के कार्यक्रम आयोजित हुए। वहीं कई दुर्गा पंडालों मे मां दुर्गा के रात्रि जागरण कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। जिसमें कलाकारों ने शंकर पार्वती नृत्य राधा कृष्ण की झाकियांे को प्रस्तुति कर दर्शकों को भाव विभोर कर दिया। देवी भक्तों ने पंडालों में जाकर मां के आठवें स्वरूप की विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना की। मां के जयकारों से पंडाल गुंजाएमान हो रहे हैं। मां के आठवें स्वरूप महागौरी की देवी पंडाल में मंत्रोच्चारण के साथ पूजा अर्चना की गयी। मां के भक्तों ने आरती के बाद भक्तों को प्रसाद का वितरण किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.