महंगाई नें तोड़ी कमर धनतेरस में भी पसरा रहा दुकानों में सन्नाटा

न्यूज़ वाणी

महंगाई नें तोड़ी कमर धनतेरस में भी पसरा रहा दुकानों में सन्नाटा

शाह आलम वारसी

फ़तेहपुर/शाह  दीपावली हिंदू धर्म का प्रमुख त्यौहार है। दीपावली को दीपोत्सव पर्व भी कहते हैं। दीपोत्सव पर्व 5 दिन चलता है। इस पर्व की शुरूआत कार्तिक मास कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि से होती है। इसे धनतेरस के नाम से भी जाना जाता है। धनतेरस का पर्व दीपावली से दो दिन पूर्व में होता है। इस दिन सोना-चांदी, बर्तन या कोई धातु खरीदने की परंपरा है। देश में शनिवार को धनतेरस का त्योहार मनाया जा रहा है। वहीं यूपी के फ़तेहपुर जिले से लेकर कस्बों के बाजार में सड़कों पर भीड़ तो दिखाई दे रही है, लेकिन दुकानों में सन्नाटा पसरा हुआ है।दरअसल नगर सहित कस्बों में व्यापारियों से बातचीत करते हुए पता चला कि इस साल बाजार ठंडे पड़े हुए हैं। लोगों की बिक्री नहीं हो पा रही है। ऐसे में व्यापारियों को दीपावली की बिक्री की चिंता सताने लगी है। व्यापारियो नें बताया कि बाजारों में हर साल आज के दिन रौनक होती थी, लेकिन इस वर्ष धनतेरस का त्योहार बिल्कुल सुना पड़ा हुआ है। दुकानों पर बोहनी तक के लाले पड़े हुए हैं। वहीं बाजार में बर्तन व्यापारी ने बताया कि आज के दिन बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है।लेकिन इस साल बिक्री होते दिखाई नहीं दे रही है। बाजारों में दुकानों के सामने से ग्राहक तो गुजर रहे हैं मगर खरीदार नहीं मिल रहे। इसका सबसे ज्यादा महंगाई क़ा असर दिखा दो साल कोरोना काल की वजह से नहीं हों सके त्योहार और इस साल दुकानों में सन्नाटा दिखाई दे रहा हैं !!

Leave A Reply

Your email address will not be published.