दीपावली की पूर्व संध्या पर बच्चों को बांटी खुशियां – शिक्षण व खाद्य सामग्री पाकर खिल उठे बच्चों के चेहरे

फतेहपुर। दीपावली की पूर्व संध्या पर नई किरण सेवा समिति व मानव मंगल संस्थान ने अस्ती स्थित प्राइमरी विद्यालय पहुंचकर बच्चों के बीच शिक्षण व खाद्य सामग्री वितरित करने का काम किया। शिक्षण व खाद्य सामग्री हाथों में पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। सभी ने एक-दूसरे को पर्व की बधाई दी।
नई किरण सेवा समिति की अध्यक्ष डा. किरण सिंह व मानव मंगल संस्थान की अध्यक्ष संगीता द्विवेदी की ओर से वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में महिला थानाध्यक्ष कांति सिंह ने शिरकत की। अतिथियों समेत संस्थाओं की अध्यक्ष ने बच्चों को शिक्षण सामग्री के साथ गट्टा, लइया, पट्टी, बिस्कुट व केले का वितरण किया। सामग्री हाथों में पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। संस्थाओं की अध्यक्ष ने कहा कि दीपावली खुशियां बांटने का पर्व है। इसलिए सभी लोगों को मिल-जुलकर पर्व मनाना चाहिए। कहा कि अपने आस-पास के निर्धन व असहाय बच्चों को भी पर्व की सौगात देने का काम करें। महिला थानाध्यक्ष ने कार्यक्रम की भूरि-भूरि प्रशंसा की। प्रधानाध्यापक आसिया फारूकी ने सभी का आभार जताया। इस मौके पर विद्यालय का समस्त स्टाफ व एंटी रोमियो की टीम उपस्थित रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.