गाय ने दिया ऐसे बछड़े को जन्म, दो मुंह-चार आंख और तीन कान देख हैरत में लोग

 

 

प्रकृति कभी-कभी कुछ ऐसा करती है जो अजूबा बन जाता है। इंसानों की समझ से बाहर गांव रौनिया में भी कुछ ऐसा ही हुआ। जी हां, एक गाय ने ऐसे बछड़े को जन्म दिया है जोकि दो मुंह और चार आंखों वाला है। बताया गया कि कान तीन हैं।

इस अजीब तरह के बछड़े को देखने के लिए दिनभर लोगों का तांता लगा रहा। तमाम लोग इसे दैवीय शक्ति से जोड़कर भी देख रहे हैं। बिजनौर जनपद में चांदपुर थाना क्षेत्र के गांव रौनिया में सुभाष यादव रहते हैं। सुभाष यादव की गाय ने शनिवार को एक बछड़े को जन्म दिया।

दरअसल, गाय ने जिस बडड़े को जन्म दिया, उसके दो मुंह हैं और चार आंखें हैं। जबकि तीन कान हैं। वहीं बछड़े को देखकर सुभाष यादव और उनका परिवार हैरत में पड़ गया। दरअसल, गाय ने जिस बडड़े को जन्म दिया, उसके दो मुंह हैं और चार आंखें हैं। जबकि तीन कान हैं। वहीं बछड़े को देखकर सुभाष यादव और उनका परिवार हैरत में पड़ गया।

यह खबर मोहल्ले वालों को लगी तो कुछ ही देर में पूरे गांव में आग की तरह खबर फैल गई। गांव वाले बछड़े को देखने आने लगे। सिर्फ गांव ही नहीं बल्कि आस पास के काफी लोग भी बछड़े को देखने पहुंचे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.