19 नवंबर को आयेंगे शक्ति जी महाराज – स्वागत के लिए जगह-जगह बनाये जायेंगे तोरण द्वार

फतेहपुर। भगवती मानव कल्याण संगठन व भारतीय चेतना मंच के संस्थापक योगीराज शक्ति जी महाराज का जनपद आगमन आगामी 19 नवंबर को हो रहा है। जिसकी तैयारियां अभी से शुरू कर दी गई हैं। जगह-जगह स्वागत के लिए तोरण द्वार बनाये जायेंगे। बड़ी संख्या मेंभक्त एकत्रित होकर योगीराज का दर्शन करके लाभ प्राप्त करेंगे।
यह बात रविवार को भगवती मानव कल्याण संगठन कानपुर के जिलाध्यक्ष योगेंद्र तिवारी व भारतीय चेतना मंच के जिलाध्यक्ष अवधेश गुप्ता ने मीडिया से रूबरू होते हुए कही। दोनों जिलाध्यक्षों ने बताया कि योगीराज शक्ति जी महाराज का आगमन भदबा गांव में आगामी 19 नवंबर को हो रहा है। यहां पर बड़ी संख्या में उनके भक्त एकत्रित होकर योगीराज का दर्शन लाभ करेंगे। इस बाबत केंद्रीय टीम द्वारा शीघ्र ही कार्यक्रम की रूपरेखा तय करने के बाद पूरी जानकारी मीडिया को साझा की जाएगी। उन्होंने कहा कि दीपावली पर्व के बाद अपने गृह जनपद योगीराज शक्ति जी महाराज आते हैं। इसी के बाबत यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जगह-जगह तोरण द्वार बनाए जाएंगे और योगीराज का भव्य स्वागत किया जाएगा। साथ ही उनके विचारों से प्रदेश के भक्त लाभान्वित होंगे। इस अवसर पर भारतीय शक्ति चेतना कानपुर के जिलाध्यक्ष चंद्रेश सिंह, सौरभ मिश्रा, अनूप बाजपेई, अंकित सिंह भी मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.