छठ के बहाने गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा प्रेमी, मिली मौत

 

 

मुजफ्फरपुर में गर्लफ्रेंड से मिलने छठ घाट पहुंचे एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मामला कांटी थाना क्षेत्र के महरथा गांव का है। युवक अपने दोस्त के साथ गर्लफ्रेंड से मिलने उसके गांव पहुंचा था। 15 दिन पहले ही वह कोलकाता से आया था।

मो. नेहाल की नानी और मां समीमा खातून का रो-रो कर बुरा हाल है। वो बता रहीं है है कि जाने से पहले मो. नेहाल ने कहा था कि नानी सामान सब एक बैग मे रख देना, कल कोलकाता चले जायेंगे। आई तनी छठ पूजा देख लेम…सामान एक बैग मे रख देली र हो सर….लेकिन, बाबू के मौत के खबर आइल।

वह बचपन से नानी के घर रहा। मैट्रिक तक वह मुजफ्फरपुर मे रहकर पढ़ता था। इसी दौरान कोचिंग मे लड़की से जान पहचान हुई। फिर, दोनों में प्यार हो गया। दोनों ने कोलकाता भाग कर शादी की। सोशल मीडिया पर इससे जुड़ा एक शपथ नेहाल की हत्या के बाद सामने आया है।

इसमें कहा जा रहा है कि नेहाल और उसकी कथित प्रेमिका ने 29 नवंबर 2018 को शादी कर ली थी। हालांकि, नेहाल के परिवार वालों को इस शपथ पत्र की जानकारी नहीं है। वहीं पुलिस का कहना है कि वायरल हो रहे शपथ पत्र की जांच करवाई जा रही है।

मां बोली-मैंने मना किया था

परिजनों का कहना है कि दो साल पूर्व वह लड़की को लेकर भाग गया था। मामले मे वह जेल भी गया। जब वह जेल से छूट कर आया तो वह अपने माता-पिता के साथ कोलकाता चला गया। वहा वह लेदर फैक्टरी में काम करने लगा था। वह 15 दिन पहले आया था। रविवार की सुबह से वह परेशान था। उसने कहा था कि सुबह से कॉल कर गांव बुला रही है।

मां ने बताया-मैंने मना किया था कहीं मत जाना। शाम को वह बोला मोहल्ले मे छठ पूजा देखकर आते है। लेकिन, वह अपने दोस्त फैजान के साथ कांटी इलाके मे चला गया। घर पर खबर आई की उसे बेरहमी से पीटा जा रहा है। लड़की के पिता को नेहाल की मां ने फोन किया। कहा कि नेहाल वहां पहुंचा है। हाथ-पैर तोड़ दीजिए। पुलिस के हवाले कर दीजिए, जान नहीं लीजिए, लेकिन बेटे की जान ले ली।

मृतक मो. नेहाल उर्फ अयान के पिता मो. बारिक ने बताया कि उनके बेटे को अर्घ्य से काफी पहले लड़की वालों ने पकड़ लिया था। उसके पकड़े जाने की जानकारी हुई तो उन्होंने लड़की के पिता को फोन कर गुहार लगाई। उन्होंने उन लोगों से मिन्नत की कि जितना चाहे मारपीट कर लीजिए, हाथ-पांव तोड़ दीजिए लेकिन जान से मत मारिए। बारिक ने बताया कि उन्होंने लड़की के पिता से यहां तक कहा कि आप सब आयान को जो सजा देंगे हमें मंजूर होगा, लेकिन वह लोग नहीं मानें। भीड़ ने आयान की बेरहमी से हत्या कर दी। महरथा गांव की छात्रा के पिता परिवार के साथ ब्रह्मपुरा इलाके में ही किराए के घर में रहते थे। चार साल पहले 2018 में आयान और छात्रा के बीच प्रेम प्रसंग की बात सामने आई। परिवार वालों के विरोध के कारण दोनों घर से फरार हो गऐ थे।

मोहल्ले के लाेगाें का कहना है, दोनों की दोस्ती कोचिंग जाते समय हुई थी। इसके बाद दोनों ने घर से भाग कर काेर्ट मैरिज भी कर ली। फिर, लड़की के पिता ने नेहाल के खिलाफ FIR दर्ज कराई। मां समीमा खातून ने कहा, लड़की वाले हम लाेगाें से मिलने चार साल पहले आए थे। जनप्रतिनिधियों ने भी हम पर दबाव बनाया। लड़की काे खोजने में हमने काफी मदद की। इस दाैरान लड़की बरामद हाे गई। हालांकि, आज तक केस में सम्झौता नहीं हुआ। उन्होंने बताया, घटना के समय हम कोलकाता में थे। वहीं, नेहाल के नाना ने बताया कि अब वह कोलकाता में चमड़ा फैक्ट्री में रहता था। दाे-चार दिन बाद का ही उसने लौटने का टिकट बनवा रखा था। उनकी बेटी काे खोजने में हमने अपना पैसा व समय सब कुछ दिया। लड़की काे बरामद कर उसके परिजन काे सौंप दिया। बदले में उन्होंने नाती काे मार डाला।

मुजफ्फरपुर में युवक अपने दोस्त के साथ गर्लफ्रेंड से मिलने उसके गांव पहुंचा था। छठ घाट पर युवक को देख लड़की के परिजनों ने छेड़खानी का आरोपी लगाकर उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। घाट पर मौजूद सैकड़ों लोगों ने उसे ईंट-पत्थर से कूच दिया, इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पिटाई से युवक का दोस्त भी गंभीर रूप से घायल है। उसका इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.