छिवलहा व्यापार मंडल का गठन – जियाउल हक अध्यक्ष व लखनलाल बने महामंत्री

फतेहपुर। उद्योग व्यापार मंडल के संस्थापक अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा ने संगठन मजबूती के उद्देश्य से छिवलहा व्यापार मंडल का गठन करते हुए संरक्षक मंडल में रज्जन गुप्ता, सियाराम साहू, अमृतलाल साहू, उदयशंकर गुप्ता, कृष्ण कुमार गुप्ता को शामिल किया। वहीं जियाउल हक को अध्यक्ष, लखनलाल साहू महामंत्री, पुष्कर गुप्ता कोषाध्यक्ष, देवेेद्र कुमार सोनी मीडिया प्रभारी, राकेश कुमार गुप्ता प्रवक्ता, पवन गुप्ता, विनय कुमार को उपाध्यक्ष, श्याम चन्द्र मोदनवाल को मंत्री मनोनीत किया। सभी का पुष्पहार पहनाकर स्वागत अभिनन्दन किया गया।
संस्थापक अध्यक्ष श्री मेहरोत्रा ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियो को मिष्ठान खिलाते हुए व्यापारियों की सेवा का वचन लेते हुए कहा कि कैम्प लगाकर व्यापारियों की सेवा करें। शासन प्रशासन व संविधान की नीतियों से चिर परिचित होकर नीतियों को प्रसारित करें। आस पास की इकाइयों को संगठन से जोड़कर संगठन को शक्तिशाली बनायें। साथ ही सदस्यता अभियान चलाकर व्यापारियों को संगठित करें। छिवलहा व्यापार मंडल कार्यालय का निर्माण करें। समस्या, सुझाव शिकायत पेटिका आवंटित करें। इस अवसर पर अनिल वर्मा, चंद्र प्रकाश, बब्लू गुप्ता, आशीष सिंह, मो. अंजुम, सुमित साहू, शिवम गुप्ता सहित स्थानीय व्यापारी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.