धर्म संस्कार महोत्सव के चौथे दिन निकली कलश यात्रा – भक्ति गीतों पर नाचे श्रद्धालु

अमौली/फतेहपुर। मुख्य मार्ग के बगल में स्थित ग्राम बुढ़वा के ब्रह्मदेव सरकार आश्रम में सात दिवसीय कार्यक्रम के चौथे दिन गाजे-बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यह कलश यात्रा गांव के विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए मंदिर आकर समाप्त हो गई। कलश यात्रा पूर्वान्ह ग्यारह बजे निकली जिसमें इसमें कुंवारी कन्याएं और महिलाएं अपने सिर पर कलश रख कर आश्रम से महादेव मंदिर, कुष्मांडा मंदिर, लक्ष्मी नारायण मंदिर, कालिका मंदिर, संकट मोचन हनुमान मंदिर होते हुए भक्ति गीतों के साथ नाचते-झूमते हुए निकली। मंदिर में कलश यात्रा पहुंचने पर हवन-पूजन एवं यात्रा में चल रहे श्रद्धालुओं को प्रसाद ग्रहण कराया गया। रात्रि में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन हुआ। धर्म संस्कार महोत्सव के चौथे दिन श्री विष्णु महायज्ञ की शुरुआत हुई। जिसमे गांव की 108 महिलाएं पीले वस्त्र धारण कर सिर में कलश लेकर शोभा यात्रा में शामिल हुई। यज्ञ स्थल श्री ब्रम्ह देव सरकार आश्रम में आचार्य राजन शुक्ला, विमल शास्त्री, जगदम्बा प्रसाद मिश्रा, दीपक त्रिपाठी, सत्यम अवस्थी, अवनीत द्विवेदी, उत्कर्ष पांडेय आदि आचार्यों ने प्रमुख यजमान प्रभा शुक्ला प्रेम चंद्र शुक्ला से वैदिक विधि से महाविष्णु पूजन, दश विधि स्नान, प्रायश्चित कर्म, पंचांग पूजन कराया। इसके पश्चात कलश शोभा यात्रा शुरू हुई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.