प्रेमिका की हत्या के लिए रातभर जागता रहा प्रेमी, सुबह से ही घर पर टिकी की थी रोहित की निगाहें, खुद की मौत की फैलाई अफवाह

 

लखनऊ में एकतरफा प्यार में 17 साल की नाबालिग की हत्या के लिए पड़ोसी रोहित रावत रातभर जागता रहा। सुबह होते ही दरवाजे पर बैठकर किशोरी के शौंच जाने का इंतजार कर रहा था। जिसके बाद नाबालिग सुबह साढे 6 बजे गांव की कुछ महिलाओं के साथ घर से निकली।

हालांकि कुछ दूर जाने के बाद महिलाओं से अलग हो गई। इसी दौरान रोहित ने किशोरी के पीछे से गला रेतकर हत्या कर दी। घटनास्थल पर ही रोहित ने एक सुसाइड नोट छोड़ दिया था। जिसमें उसने खुद की मौत की बात लिखी थी।

रोहित के रिश्तेदारों के घर पर दबिश दे रही पुलिस

घटना के बाद से ही रोहित और उसके माता-पिता घर से फरार हैं। पुलिस की क्राइम ब्रांच सर्विलांस व थाने की टीम के साथ रोहित के चाचा को हिरासत में लेकर मलिहाबाद में उसके मामा समेत अन्य रिश्तेदारों के यहां दबिश दे रही है।

घटना के बाद जब अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच कर रहे थे। इसी दौरान रोहित की आत्महत्या की अफवाह फैला दी गई। पुलिस उनके शव की तलाश करने लगी। माना जा रहा है कि रोहित के चाहने वालों ने अफवाह फैला कर उसकी भागने के लिए मदद किया था।

ग्रामीणों को आशंका है कि नाबालिग जैसे ही शौंच के लिए डिब्बा रखा। तभी रोहित ने चाकू से उसका गला रेत दिया। बताया जा रहा है कि रोहित अपने माता-पिता का अकेला बेटा है। नाबालिग की घर से कुछ ही दूरी पर उसका घर हैं। वह किशोरी के परिवार का दूर का रिश्तेदार भी है। इस वजह से दोनों परिवारों में एक दूसरे के घर आना-जाना था। घर आने जाने के दौरान रोहित नाबालिग से एक तरफा प्यार करने लगा था। किसी ने सोचा भी नहीं था कि रोहित इस प्रकार किशोरी और उसके परिजनों के साथ छल कर सकता है।

सूत्रों के मुताबिक रोहित नाबालिग से करीब 1 साल पहले से चाहता था। 4 महीने पहले उसने किशोरी से प्यार का इजहार किया था। जिस पर किशोरी के परिवार वाले रोहित की पिटाई की थी। समाज में बदनामी के डर से किशोरी के परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस से नहीं किया था। जिसके चलते नाबालिग को जान गंवाना पड़ा।

फेसबुक स्टेटस से गांव में चर्चा

ग्रामीणों का कहना है कि बुधवार को रोहित ने फेसबुक और वॉट्सऐप पर लेटर लिखकर स्टेटस लगाया। जिसमें लिखा था कि उसकी प्रेम कहानी की पूरी दास्तान डायरी में भी लिखी है। स्टेटस देख गांव में इसकी चर्चा होने लगी। माना जा रहा है कि रोहित ने फेसबुक स्टेटस लगाने के दौरान वह हत्या करने का इरादा बना चुका था और वह मौके का इंतजार कर रहा था।

ऐसा गला काटा कि कसाई भी फेल हो गया

स्थानीय लोगों ने कहा कि रोहित पर एक तरफा प्यार और उसका पागलपन कुछ इस प्रकार था कि कसाई से भी बढ़कर काम कर दिखाया। जिस प्रकार से कोमल का गला काटा गया, उससे या लग रहा है कि शादी के इनकार करने पर रोहित अपना आपा खो दिया। रोहित ने इतनी सफाई से कोमल का गला काटा उसने कसाई को भी फेल कर दिया।

रोहित ने कोमल का गला का टेटूआ ही काट दिया। ऐसा किसी जानवर को काटने वाले कसाई भी नहीं कर पाता है। उसने फेसबुक स्टेटस में अपने गुस्से का इजहार भी किया। उसने लिखा कि “शादी से मना किया इसलिए मार दिया उसके चाहने वालों का दर्द का पता चलेगा।”

मां बोली- रोहित अक्सर मेरी बेटी से बदतमीजी करता था

लड़की की मां ने कहा, ”गांव का रहने वाला रोहित रावत एक महीने से मेरी लड़की को परेशान कर रहा था। उसने यह बात मुझे भी बताई थी। रोहित अक्सर बेटी के साथ बदतमीजी करता था। एक दिन उसका हाथ भी पकड़ लिया था। तब से वह कहीं भी अकेले नहीं जाती थी। जब भी वह घर के बाहर जाती, मैं उसके साथ जाती थी। आज सुबह जब वह जाने लगी तो उसने साथ चलने को कहा। मगर, मैंने कहा कि उजाला हो गया है। कोई दिक्कत नहीं है। इसके बाद वह वापस नहीं लौटी।”

परिजनों ने बताया कि रोहित ने ही उसकी हत्या की है। उसके साथ और भी लोग हैं। रोहित के परिवार वालों का इसमें कोई कसूर नहीं है। उनके खिलाफ कोई कार्रवाई न की जाए। बस रोहित को और उसके साथियों को सजा दी जाए। घरवालों ने हत्यारोपियों को फांसी की सजा देने की मांग की है।

DCP बोले- आरोपी को पकड़ने के लिए टीमें लगी हैं

DCP राहुल राज ने कहा कि शुरुआती जांच में प्रेम-प्रसंग का मामला सामने आया है। हत्यारे की तलाश के लिए कई टीम लगाई गई हैं। कुछ इनपुट मिला है और टीम भेजी गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.