फ्रिज में रखे अंडे प्लास्टिक के तो नहीं, ऐसे चेक कर लें, नकली अंडे खाने पर उठाना होगा अस्पताल का खर्चा

 

शाम को ऑफिस से घर जाते और सुबह जल्दी आते वक्त ठंड रहती है। सुहाना कहती हैं कि ऐसे मौसम में उबले अंडे या ऑमलेट जैसी चीजें ब्रेकफास्ट में लेना बेहतर है। वहीं रवीना कहती हैं कि नवंबर के महीने से तो वो अंडे की कैरेट ही खरीद कर रख लेती हैं। ताकि बार-बार बाजार से खरीदने की झंझट ही खत्म हो जाए।

आगे बढ़ने से पहले रवि क्या कहते हैं, जाने लें-
रवि कहते हैं कि मैं और मेरा परिवार सर्दियों के दिनों में हर रोज अंडे खाते हैं, लेकिन 2 साल पहले हमें एक घटना के दौरान पता लगा कि मैंने जो अंडें दुकान से खरीदे थे, वो नकली यानी प्लास्टिक के थे। अब मैं अंडे खरीदने के बाद उसकी क्वालिटी जरूर चेक करता हूं और दूसरों को सलाह दूंगा कि वो भी जरूर करें।

एक बार फिर से मार्केट में अंडों की डिमांड बढ़ गई है। जिस दुकान से आप सफेद अंडे खरीदते हैं, वो नकली भी हो सकते हैं। जिसे आप हेल्दी समझ के खाते हैं, वो आपके लिए अनहेल्दी भी हो सकते हैं।

चलिए जानते हैं नकली अंडों से जुड़े सभी जरूरी सवालों के जवाब।

रीमा हिंगोरानी- मार्केट में आजकल आर्टिफिशियल या सिंथेटिक अंडे बिक रहे हैं, जो आपको हेल्दी नहीं बल्कि बीमार कर सकते हैं। इनसे आपको प्रोटीन नहीं मिलता बल्कि आपका मेटाबॉलिज्म खराब होता है।

सवाल- कैसे पता चलेगा कि दुकान से खरीदा अंडा सिंथेटिक का है या नेचुरल?
जवाब- 
रीमा हिंगोरानी के अनुसार, आपको अंडा खरीदने के बाद थोड़ा ध्यान देना होगा। जैसे-

  • सिंथेटिक अंडे का सफेद पार्ट रफ होगा। नेचुरल चिकना होता है।
  • अंडे को उबालकर, उसे छीलकर, जब कट करेंगे, तो उसका योक जरूरत से ज्यादा पीला दिखाई दे, तो इसका मतलब है अंडे में कुछ गड़बड़ है।

सवाल- क्या बाजार में आर्टिफिशियल या सिंथेटिक अंडों के अलावा और भी किसी तरह के अंडे बिकते हैं?
जवाब- 
जी बिल्कुल, बाजार में प्लास्टिक के अंडे भी बिकते हैं। ये चीन से आते हैं। जो आपकी सेहत बिगाड़ सकते हैं।

सवाल- बाजार में आर्टिफिशियल, सिंथेटिक या प्लास्टिक जैसी चीजों से अंडे बनाकर बेचे जा रहे हैं, ऐसे में कैसे पता चलेगा कि हम जिस दुकान से अंडे खरीद रहे हैं, वो असली हैं या नकली?
जवाब- 
इसके लिए नीचे दिए ग्राफिक्स को पढ़ें और दूसरों को भी शेयर करें-

सवाल- नकली अंडे का सफेद और पीला पार्ट आपस में क्यों मिल जाता है?
जवाब- 
नकली अंडे का पीला और सफेद हिस्सा, दोनों एक ही मटेरियल से बनाया जाता है। इसलिए वो मिक्स हो जाता है।

सवाल- अगर हम दुकान से अंडे खरीदकर ला रहे हैं और उसकी क्वालिटी चेक किए बगैर खाएं, तो क्या इसका कोई साइड इफेक्ट हमारे हेल्थ पर होगा?
जवाब- 
आर्टिफिशियल या प्लास्टिक के अंडे किसी भी इंसान के लिए खतरनाक हो सकते हैं। क्योंकि ये अलग-अलग तरीके के केमिकल कंपाउंड से बने होते हैं। आर्टिफिशियल अंडे खाने से आपको क्या नुकसान पहुंच सकता है, इसके लिए नीचे दिए ग्राफिक को पढ़ें-

सवाल- नकली अंडे खाने का कोई लॉन्ग टर्म इफेक्ट भी है क्या?
जवाब- 
बिल्कुल है। रीमा हिंगोरानी के अनुसार…

आपकी जितनी लाइफस्टाइल इश्यूज हैं, वो धीरे-धीरे दिखनी शुरू होंगी।

अगर हॉर्मोन पर असर हो रहा है, तो लड़कियों को

  • पीरियड प्रॉब्लम
  • हेयर ग्रोथ जल्दी होना
  • एक्ने की समस्या आएगी।

आम लोगों को

  • डायबिटीज बढ़ना
  • थॉयराइड बढ़ना
  • हार्मोनल डिस्बैलेंस जैसी दिक्कत हो सकती है।

सवाल- अंडे खरीदने के बाद उसकी क्वालिटी कैसे चेक करनी है, ये तो पढ़ लिया। अब बताइए कि अंडे खरीदने से पहले हमें किन बातों का ख्याल रखना चाहिए?
जवाब-

  • कोशिश करिए कि आप ऑर्गेनिक अंडे ही लें। जिस दुकान से ले रहे हैं, उस दुकान में अंडे कहां से आते हैं, ये पता कर लें।
  • आपकी भागदौड़ भरी जिंदगी में ऐसा करना थोड़ा मुश्किल है, फिर भी कोशिश करें कि किसी फर्म से कोई कॉन्टैक्ट है, तो उनसे खरीदें।

सवाल- नेचुरल अंडे खाने से शरीर में किन-किन चीजों की कमी दूर हो सकती है?
जवाब- 
अंडे प्रोटीन का सबसे बेस्ट सोर्स है। इसमें कुछ विटामिन और मिनिरल्स भी होते हैं। जैसे-

  • विटामिन ए
  • विटामिन बी
  • विटामिन बी12
  • विटामिन डी
  • आयोडीन
  • ओमेगा-3

सवाल- एक अंडे में कितना प्रोटीन होता है?
जवाब-
 एक अंडे में आमतौर पर 6 ग्राम प्रोटीन होता है।

सवाल- असली और नकली अंडे पर बहुत चर्चा हो गई। अब ये बताइए कि एक आम इंसान को 1 दिन में कितने अंडे खाने चाहिए?
जवाब- 
अंडों की संख्या आपकी उम्र, जेंडर, पर्सनालिटी और लाइफ स्टाइल पर डिपेंड करती है। हर रोज कुछ किलोमीटर चलने के बाद भी बुजुर्गों का डाइजेस्टिव सिस्टम स्लो यानी धीमा होता है। वहीं जिम जाने वाला यंग इंसान अपनी कैलोरी को तेजी से बर्न कर सकता है। इसलिए हमसे पूछने की जगह आप अपने डॉक्टर से पूछकर ही अंडे खाने की संख्या तय करें।

सवाल- ज्यादातर लोग एक दिन में एक अंडा खाने पर भरोसा रखते हैं, लेकिन एक दिन में 2 अंडे कौन खा सकता है?
जवाब– अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन के मुताबिक, हेल्दी डाइट लेने वाले लोग और जिन लोगों को कोलेस्ट्रॉल रिलेटेड कोई दिक्कत न हो, वो एक दिन में 2 अंडे खा सकते हैं।

सवाल- एक दिन में 2 से ज्यादा अंडे खाने के लिए कई बार मना किया जाता है, ऐसा क्यों?
जवाब– क्योंकि एक अंडे में 187 मिलीग्राम कोलेस्ट्रॉल होता है और हमारे शरीर को हर दिन सिर्फ 300 मिलीग्राम कोलेस्ट्रॉल की जरुरत होती है। ऐसे में जब आप एक दिन में दो अंडे खाते हैं तो आपके शरीर को पहले ही जरूरत से ज्यादा कॉलेस्ट्रोल मिल चुका होता है। अगर आप और अधिक अंडे खाएंगे, तो कोलेस्ट्रॉल लेवल बहुत अधिक बढ़ जाएगा और तबीयत खराब हो जाएगी।

सवाल- एथलीट्स या स्पोर्ट्स पर्सन तो एक दिन में 2 से ज्यादा अंडे खाते हैं, तो उन्हें कोई समस्या क्यों नहीं होती है?
जवाब– क्योंकि उनका लाइफस्टाइल आम लोगों की तरह नहीं होती। वो हर दिन उतनी फिजिकल एक्टिविटी, रनिंग, एक्सरसाइज, मसल्स जैसी एक्सरसाइज करते हैं कि बॉडी के सभी ऑर्गेन फिट रहते हैं।

सवाल- प्लास्टिक के अंडे ऐसे बनते हैं मार्केट में अंडे बेचने वाले बताते हैं…

जवाब– सोडियम अल्जिनेट को गर्म पानी में मिलाकर जलेटिन, ऐलम और बेन्जोइक मिलाया जाता है। इस मिश्रण से नकली अंडा तैयार किया जाता है।

अंडे के पीले और सफेद दोनों को बनाने में यही मिश्रण इस्तेमाल होता है। पीले हिस्से के लिए बस मिश्रण में थोड़ा पीला रंग मिला दिया जाता है। अंडे का छिलका बनाने के लिए कैल्शियम क्लोराइड का इस्तेमाल किया जाता है।

चलते-चलते

अपनी मर्जी से ज्यादा अंडे खा लें, तो क्या होगा?

इससे आपके शरीर को नुकसान हो सकता है। जैसे-

  • शरीर में गर्मी
  • बेचैनी
  • खराब डाइजेशन
  • वॉमिटिंग
Leave A Reply

Your email address will not be published.