चोरों ने नकदी व जेवरात पर हाथ किया साफ – कब्रिस्तान में खाली बक्सा छोड़कर भागे चोर

फतेहपुर। शहर क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। शनिवार की रात चोरों ने एक घर में घुसकर नकदी व जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। खाली बक्से को कब्रिस्तान में छोड़कर फरार हो गये। जब इसकी जानकारी परिजनो को हुई तो उनके होश उड़ गये। खाली बक्सा मुहल्ले के कब्रिस्तान में मिला। पीड़ित ने इसकी सूचना पुलिस को दी है।
जनकारी के अनुसार सुभाषनगर गढ़ीवा मुहल्ले में सुरेश के घर पर रात में चोर घुस गये और कमरे में रखा एक बक्सा उठा ले गये। सुबह जब परिजनों की नींद खुली तो बक्सा गायब मिला। जिससे उनके बीच हड़कंप मच गया। परिजनों ने बक्से की तलाश शुरू की तो बक्सा कब्रिस्तान में खाली पड़ा मिला। पीड़ित सुरेश ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सुरेश ने बताया कि बक्से में रखे 26 हजार रूपये नकद व सोने की झुमकी, मंगलसूत्र, हाफ पेटी, पायल था। जो सभी गायब है। इतना ही नहीं चोर दो मोबाइल भी उठा ले गये हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.