मां ने नाबालिग बेटी की अपने प्रेमी से जबरन कराई शादी, संबंध बनाने को किया मजबूर

 

 

महाराष्ट्र के पुणे से हैरान करने वाली खबर आई है। मां ने 15 साल की बेटी की अपने प्रेमी से जबरन शादी करा दी। बेटी को उसने प्रेमी से संबंध बनाने के लिए भी मजबूर किया। मामला उजागर होने के बाद पुलिस ने महिला व उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।

 

आरोपी महिला की उम्र 36 साल और प्रेमी की 28 साल है। दोनों को बाल विवाह निषेध कानून और पोक्सो कानून के तहत गिरफ्तार किया गया है। यह मामला तब उजागर हुआ जब 15 साल की पीड़िता ने उसके साथ हुई जबर्दस्ती की दास्तां अपनी सहपाठी को बताई। इसके बाद बात एक महिला सामाजिक कार्यकर्ता तक पहुंची। पुणे के चंदननगर थाना पुलिस के अनुसार आरोपी युवक दूर का रिश्तेदार है और उक्त महिला के साथ रहता है।

मां ने खुदकुशी की धमकी देकर बेटी को तैयार किया
पुलिस के अनुसार आरोपी महिला ने अपनी नाबालिग बेटी को धमकी दी थी कि यदि उसने   उसके प्रेमी से शादी नहीं की तो वह खुदकुशी कर लेगी। इससे घबराई बेटी शादी के लिए तैयार हो गई और उसने 6 नवंबर को अहमदनगर के एक मंदिर में मां के प्रेमी से शादी कर ली। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है। नाबालिग की मां व उसके प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार कर सलाखों में भेज दिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.