अकरम बने स्क्रैप संघ के जिलाध्यक्ष

फतेहपुर। आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप गर्ग ने संगठन का विस्तार करते हुए शमीम खान को प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष व मो. अकरम गुड्डू को स्क्रैप संघ का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है।
शनिवार को आदर्श व्यापार मंडल के संस्थापक व प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप गर्ग द्वारा संगठन के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर मो. शमीम व स्क्रैप संघ के जिलाध्यक्ष पद पर अकरम उर्फ गुड्डू को मनोनीत किया गया। मो. शमीम व अकरम के मनोनयन पर संगठन के सदस्यों ने हर्ष व्यक्त किया। उनके आवास जाकर बधाईं देने वालो का तांता लगा रहा। मनोनयन के पश्चात मो. अकरम उर्फ गुड्डू ने कहा कि स्क्रैप व्यापारियों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। व्यपारियों के मान सम्मान व समस्याओं के लिये संगठन के सभी सदस्य कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष करने का काम करेंगे। बधाईं देने वालों में संगठन के जिलाध्यक्ष बृजेश सोनी, उपाध्यक्ष मुकीम अहमद, असर, मो. अलीम, बबलू राईन आदि रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.